{"_id":"68baedea91baa60e0607ae26","slug":"teachers-day-special-hardik-and-krunal-pandya-supported-their-coach-even-during-mother-s-illness-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस विशेष: जब कोच की सहायता के लिए हार्दिक और क्रुणाल ने बढ़ाए थे हाथ, मां के बीमार होने पर भी की मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिक्षक दिवस विशेष: जब कोच की सहायता के लिए हार्दिक और क्रुणाल ने बढ़ाए थे हाथ, मां के बीमार होने पर भी की मदद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:34 PM IST
सार
जितेंद्र सिंह ने खुलासा किया कि पांड्या भाइयों ने अब तक उन्हें करीब 70-80 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। वे उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।
भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या अपनी आक्रामक खेल शैली और कभी हार न मानने वाले जज्बे के लिए मशहूर हैं। मैदान पर दोनों विपक्षियों के लिए काल साबित होते हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनका एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनके बचपन के कोच जितेंद्र सिंह के साथ साझा किया गया रिश्ता है। जितेंद्र सिंह ने खुलासा किया कि पांड्या भाइयों ने अब तक उन्हें करीब 70-80 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। वे उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।
कोच की बहनों की शादी का पूरा खर्च उठाया
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जितेंद्र सिंह ने बताया कि हार्दिक और क्रुणाल ने उनकी बहन की शादी में आर्थिक सहायता की थी। उन्होंने कहा, 'हार्दिक और क्रुणाल ने मेरी पहली बहन की शादी 2018 में करवाई। उन्होंने वित्तीय सहयोग दिया और सुनिश्चित किया कि शादी अच्छे से हो। फरवरी 2024 में दूसरी बहन की शादी के समय हार्दिक ने 20 लाख रुपये कार खरीदने के लिए भेजे, साथ ही अन्य खर्चों की जिम्मेदारी भी उठाई। हार्दिक ने कहा, आपकी बहन मेरी बहन है। बस शादी की तारीख बता देना, बाकी चिंता मत करना।'
मां के इलाज के लिए बढ़ाए हाथ
हार्दिक के आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस से डेब्यू के बाद जब जितेंद्र की मां गंभीर रूप से बीमार हो गईं थीं, लेकिन जितेंद्र ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, हार्दिक को कहीं से सूचना मिली और उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। जितेंद्र ने कहा, 'हार्दिक ने बस इतना कहा मेरे सारे पैसे ले लो और मां का इलाज कराओ। यही उनकी उदारता का पहला बड़ा उदाहरण था।'
ऑस्ट्रेलिया दौरे (2015-16) से लौटने के बाद हार्दिक ने जितेंद्र को 5-6 लाख रुपये की कार गिफ्ट की थी। जितेंद्र ने बताया कि पहले वह इस तोहफे के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन हार्दिक के जिद करने पर उन्होंने इसे स्वीकार किया था। जितेंद्र ने कहा, 'हम यह कार आपकी सुरक्षा के लिए दे रहे हैं। बाइक पर सफर करना खतरनाक है।'
4 of 4
हार्दिक-क्रुणाल
- फोटो : Krunal Pandya-instagram
क्रुणाल ने दिलाई कार
जितेंद्र बताते हैं कि मुंबई इंडियंस के 2017 और 2019 में आईपीएल जीतने के बाद भी पांड्या भाइयों ने उनकी आर्थिक मदद की थी। हाल ही में 2025 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल जीता, तब क्रुणाल ने 18 लाख रुपये की मदद की ताकि वे कार खरीद सकें। जितेंद्र ने भावुक होकर कहा, 'मैं एक निम्न-मध्यवर्गीय परिवार से हूं। पांड्या भाइयों की मदद मेरे लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने कभी एहसान जताए बिना हर बार परिवार जैसा साथ दिया है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।