{"_id":"68bacc0581583c75b8027a26","slug":"t20-asia-cup-2025-all-captains-from-suryakumar-yadav-to-salman-agha-captaincy-records-and-stats-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2025: राशिद-SKY से आगे निकले UAE के कप्तान वसीम, पाकिस्तान के आगा का रिकॉर्ड देखकर छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2025: राशिद-SKY से आगे निकले UAE के कप्तान वसीम, पाकिस्तान के आगा का रिकॉर्ड देखकर छूट जाएगी हंसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 05 Sep 2025 05:09 PM IST
सार
टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा जहां उसकी नजरें खिताब बचाने पर टिकी होंगी। हम यहां आपको सभी टीमों के कप्तानों के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
1 of 10
एशिया कप 2025 में सभी टीमों के कप्तान
- फोटो : ANI/cricket.com.au/Jatinder Singh-instagram/Malaysian Cricket Association
एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष हैं। नौ सितंबर से एक बार फिर सितारों की महफिल सजेगी और क्रिकेट प्रशंसकों को ट्रॉफी के लिए जंग देखने को मिलेगी। टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा जहां उसकी नजरें खिताब बचाने पर टिकी होंगी।
Trending Videos
2 of 10
एशिया कप टी20
- फोटो : ANI
भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में शामिल
एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। ग्रुप ए में ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, भारत और पाकिस्तान हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें मौजूद हैं। भारतीय टीम 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। भारत सर्वाधिक बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम है। हम यहां आपको सभी टीमों के कप्तानों के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
मोहम्मद वसीम
- फोटो : muhammad_waseem_13
मोहम्मद वसीम (संयुक्त अरब अमीरात)
संयुक्त अरब अमीरात ने गुरुवार को एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की। मोहम्मद वसीम को टीम का कप्तान बनाया गया है। 31 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक खेले 81 टी20 मैचों में तीन शतक और 23 अर्धशतकों की मदद से 2878 रन बनाए। वसीम ने 55 मैचों में यूएई का नेतृत्व किया और टीम को 34 मुकाबलों में जीत दिलाई। अब वह एशिया कप में बाकी टीमों को भी टक्कर देना चाहेंगे।
4 of 10
राशिद खान
- फोटो : ANI
राशिद खान (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल 167 विकेट झटके और 514 रन बनाए हैं। वह अब तक अफगानिस्तान टीम का 32 मैचों में नेतृत्व कर चुके हैं, जिसमें से 19 मुकाबलों में जीत मिली है।
विज्ञापन
5 of 10
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
सूर्यकुमार यादव (भारत)
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी किसी से कम नहीं हैं। 34 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 83 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 167.07 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2598 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम चार शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं। बतौर कप्तान 'मिस्टर 360' ने भारत को 22 मैचों में से 17 में जीत दिलाई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।