सब्सक्राइब करें

INDvENG: बिना तैयारी के उतरे विराट कोहली! करारी हार के बाद स्वीकारी गलती

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 13 Mar 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
India vs england: We not aware of what we had to do on that pitch after loss
विराट कोहली - फोटो : social media

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस करारी हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह सही से प्लानिंग नहीं कर पाए। आइए जानते हैं कि विराट ने और क्या क्या कहा?


 

Trending Videos
India vs england: We not aware of what we had to do on that pitch after loss
विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli

हार के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस पिच पर क्या करना है, हमने अपने शॉट्स पर अमल नहीं किया। हम अपनी गलती को स्वीकार करते हैं और अगले मैच में मजबूद इरादे केसाथ उतरेंगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs england: We not aware of what we had to do on that pitch after loss
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI

विराट ने कहा, पिच की वजह से हम वो शॉट्स नहीं खेल पाए जो हमखेलना चाहते थे। श्रेयस ने दिखाया कि कैसे क्रीज का इस्तेमाल किया जाए और उछाल भरी गेंद को किस से तरह खेला जाए। उन्होंने आगे कहा, 'यदि पिच आपको अनुमति देता है तो आप गेंद से आक्रामक हो सकते हैं। हमने पर्याप्त समय का आकलन नहीं किया।'

India vs england: We not aware of what we had to do on that pitch after loss
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter

वहीं, भारतीय कप्तान ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। विराट ने कहा कि अय्यर ने अच्छा खेला लेकिन 150-160 तक पहुंचने से पहले हमने कई विकेट गंवा चुके थे। विश्व कप से पहले ये पांच मुकाबले खेलने हैं। हमें कोशिश करनी है और कुछ नई चीजें करनी हैं, लेकिन हम इंग्लैंड के खिलाफ कुछ भी हल्के में नहीं ले सकते।'

विज्ञापन
India vs england: We not aware of what we had to do on that pitch after loss
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (67) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 27 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। मैच में श्रेयस अय्यर के अलावा कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed