{"_id":"5c485840bdec2273ab606500","slug":"india-vs-new-zealand-mohammed-shami-tremendous-performance-at-napier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी ने मढ़े आरोप, फिर यो-यो टेस्ट में हुए फेल, मुश्किलें नहीं रोक पाई शमी का रास्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले पत्नी ने मढ़े आरोप, फिर यो-यो टेस्ट में हुए फेल, मुश्किलें नहीं रोक पाई शमी का रास्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 23 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
Link Copied
घरेलू हिंसा का सामना, 'यो यो' टेस्ट में फेल और कुछ निजी मुद्दों में फंसे रहने के बावजूद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुद को साबित किया है। 28 साल के इस होनहार खिलाड़ी की रफ्तार इस कदर प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रही कि कप्तान कोहली भी उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाए।
Trending Videos
2 of 5
मोहम्मद शमी
दरअसल, बुधवार को नेपियर में खेले गए पहले वन-डे में टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस एकतरफे मुकाबले में पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, फिर बल्लेबाजों ने बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
टीम इंडिया
नेपियर वन-डे में 28 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ मैच चुना गया। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन ओवर में 19 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने इस दौरान कॉलिन मुनरो (8), मार्टिन गप्टिल (5) और सैंटनर (14) को अपना शिकार बनाया। इस तीन विकेट के साथ ही वह 100 वन-डे विकेट झटकने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए। शमी ने इन सब को पीछे छोड़ते हुए अपने 56वें मैच में 100 विकेट झटके।
4 of 5
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी जमकर तारीफ की। मैच के बाद विराट ने शमी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि चोटों से जूझने वाला यह गेंदबाज इस समय फिटनेस के मामले में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है।
विज्ञापन
5 of 5
shami hasin
याद हो कि चोटों के अलावा 28 साल के इस गेंदबाज को पिछले साल अपनी पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों का भी सामना करना पड़ा था। वह पिछले साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले 'यो यो' फिटनेस परीक्षण में विफल हो गए थे। इसके अलावा हाल ही में शमी की वापसी की शुरुआत आस्ट्रेलिया से हुई, जिसमें उन्होंने टेस्ट सीरीज के दौरान 16 विकेट चटकाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।