मारुति की मच-अवेटेड वैगन आर की आज आखिरकार लॉन्चिंग हो गई। हालांकि वैगन आर का टॉल बॉय लुक अभी भी बरकरार है। पुरानी वैगन आर से न केवल यह लंबी है, बल्कि चौड़ी भी है। साथ ही, यह पुरानी वैगन के मुकाबले महंगी भी है। वहीं, अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या ग्राहकों को नई वैगन आर खरीदनी चाहिए। पढ़ें यह खबर...
क्यों खरीदनी चाहिए Maruti की नई WagonR, जरूर पढ़ें यह खबर
ज्यादा बूट स्पेस
पहली बार मारुति ने वैगन आर को दो इंजन ऑप्शंस 1.1 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ लॉन्च किया है। वहीं स्पेस के मामले में यह बेहतरीन हो गई है। यहां तक कि 6 फुट की हाइट वाले लोग भी आराम से इसे ड्राइव कर सकते हैं। पीछे की सीटों पर ज्यादा स्पेस होने से पीछे बैठने वालों को आसानी होगी। इस बार वैगन आर में 60:40 स्पिल्ट सीट का ऑप्शन दिया गया है, जिससे इसमें ज्यादा बूट स्पेस मिलता है।
जरूर पढ़ेंः कौन सी कार खरीदें WagonR या Hyundai Santro या Tata Tiago, पढ़ें डिटेल खबर
पहली बार स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल
नई वैगन आर में पहली बार स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल का फीचर दिया गया है। वहीं इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्ट 7 इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जिसमें फोन चार्जिंग के साथ रियल टाइम अपडेट भी देख सकते हैं। हालांकि यह फीचर केवल ZXI वैरियंट में ही मिलेगा। इसके अलावा वैगन आर में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ रिमोट कीलेस एंट्री का फीचर भी होगा। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर लो फ्यूल वार्निंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्यूल इंडीकेटर, डोर वार्निंग का फीचर है।
डुअल एयरबैग्स का फीचर
साथ ही पहली बार वैगन आर में ड्राइवर साइड एयरबैग का फीचर दिया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद आवश्यक है। एयरबैग फीचर वैगन आर के सभी वैरियंट्स में मिलेगा। साथ ही पैसेंजर साइज एयरबैग के साथ सीट बेल्ट प्रीटेंशनर का फीचर ऑप्शनल होगा। वहीं इसमें एबीएस के साथ ईबीडी ब्रैक्रिंग सिस्टम दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः नई Maruti WagonR के सामने पुरानी वैगन आर को जाएंगे भूल
वहीं इसके Lxi वैरियंट में फीचर
- डुअल टोन इंडीकेटर्स
- फ्रंट केबिन लैंप्स
- ड्राइवर साइड सन वाइजर
- लो फ्यूल वार्निंग
- गियर शिफ्ट इंडीकेटर
- फ्रंट रो में एसेसरीज सॉकेट
- एसी और हीटर
- साइड ऑटो डाउन फंक्शन के साथ फ्रंट पॉवर विंडो
- ड्राइवर एयरबैग
- पैसेंजर एयरबैग (Lxi ऑप्शनल)
- ईबीडी के साथ एबीएस
- स्पीड अलर्ट सिस्टम
- रियर पार्किंग सेंसर
- सेंट्रल लॉकिंग
- चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक
- 1 लीटर बोटल होल्डर
- सीट बेल्ट प्रीटेंशनर
| 2019 New WagonR Price | Ex Showroom Price |
|
2019 Wagon R Lxi 1.0L MT |
Rs.4.19 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.0L MT | Rs.4.69 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.0L AMT | Rs.5.16 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.2L MT | Rs.4.89 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.2L AMT | Rs.5.36 Lakh |
| 2019 Wagon R Zxi 1.2L MT Rs.5.22 Lakh | |
| 2019 Wagon R Zxi 1.2L AMT | Rs.5.69 Lakh |