{"_id":"66ada6322aed41fbda0e2172","slug":"india-vs-pakistan-in-champions-trophy-2025-group-stage-report-makes-another-big-claim-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज में होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज में होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:09 AM IST
सार
आईसीसी की पिछली बैठक में कुल बजट और अतिरिक्त खर्चों को मंजूरी मिलने से अटकलें यह लगाई जा रही हैं कि अगर भारत अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजता है और कुछ मैच अन्य स्थलों पर खेले जाते हैं तो इसका बैकअप फंड रखा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईसीसी ने अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए लगभग सात करोड़ डॉलर (586 करोड़ रुपये) के बजट को मंजूरी दी है। आईसीसी के करीबी सूत्र ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक संस्था की वित्तीय और व्यावसायिक समिति, जिसकी अध्यक्षता बीसीसीआई सचिव जय शाह कर रहे हैं, ने बजट की जांच की और उसे मंजूरी दे दी। इसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी वित्त विभाग द्वारा तैयार और संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया गया था।
2 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'बजट करीब सात करोड़ डॉलर है और अतिरिक्त खर्च के तौर पर केवल 45 लाख डॉलर (37.70 करोड़ रुपये) आवंटित किए गए हैं।' आईसीसी की पिछली बैठक में कुल बजट और अतिरिक्त खर्चों को मंजूरी मिलने से अटकलें यह लगाई जा रही हैं कि अगर भारत अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजता है और कुछ मैच अन्य स्थलों पर खेले जाते हैं तो इसका बैकअप फंड रखा जाएगा। सूत्र ने कहा कि संकेत हैं कि 45 लाख डॉलर की अतिरिक्त राशि पाकिस्तान से मूविंग मैचों के लिए कुल बजट की तुलना में बहुत कम है।
3 of 4
बाबर, बुमराह, शाहीन और कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI/PCB
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के प्रमुख जय शाह ने हाल ही में उस बेंच की भी अध्यक्षता की थी, जिसमें 2025 में टी20 प्रारूप में एशिया कप की मेजबानी भारत को और 2027 में 50 ओवर के प्रारूप के एशिया कप की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी थी। सूत्र ने कहा कि अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए अस्थायी प्रारूप के अनुसार भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और टूर्नामेंट के सुपर चार चरण में संभावित रूप से दूसरी बार खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
उन्होंने कहा, 'अगर वे फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं तो तीसरा मैच हो सकता है।' सूत्र ने खुलासा किया कि टूर्नामेंट के दौरान भ्रम की स्थिति और देर से स्थान परिवर्तन और अतिरिक्त खर्चों के बावजूद एसीसी पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित 2023 एशिया कप से लाभ उठाने में कामयाब रहा है। यह फायदा भारत और पाकिस्तान के मैचों से हुआ।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।