फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy B'day: ODI में 3 डबल सेंचुरी लगाने वाला दुनिया का इकलौता 'महामानव', जमाना कहता है 'हिटमैन'

Mon, 30 Apr 2018 12:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket rohit sharma celebrated his 31st birthday
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा आज 31 साल के हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए एक दशक से ज्यादा क्रिकेट खेलने वाले रोहित शर्मा के नाम दर्ज कई इंटरनेशल रिकॉर्ड्स उनकी कलात्मक बल्लेबाजी को बयां करते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
Indian cricket rohit sharma celebrated his 31st birthday
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपनी पहली ट्रिपल सेंचुरी साल 2013 में बनाई थी। बैंगलोर के चिन्नाईस्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 209 रन की पारी खेली थी। इससे पहले वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा करने में सक्षम हो सके थे। इस पारी में 12 चौके और 16 छक्के जड़े थे।

Indian cricket rohit sharma celebrated his 31st birthday
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपनी दूसरी ट्रिपल सेंचुरी कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर साल 2014 में लगाई। श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 264 रन की अतिशि पारी खेलकर एक नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया। अपनी इस कीमती पारी में रोहित ने चार चौके और 33 चौके जड़े थे। इस तरह रोहित ने 186 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही जुटाए थे। एक पारी में सर्वाधिक चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम ही दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket rohit sharma celebrated his 31st birthday
रोहित शर्मा - फोटो : self

इसके बाद साल 2017 में रोहित ने अपनी तीसरी और श्रीलंका के खिलाफ दूसरी डबल सेंचुरी बनाई। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में रोहित ने नाबाद 208 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने अब तक खेले कुल 180 मैचों में 44.55 की औसत से 6594 रन बनाए हैं। रोहित ने अब तक कुल 17 सेंचुरी और 34 हाफ सेंचुरी बनाई हैं।

विज्ञापन
Indian cricket rohit sharma celebrated his 31st birthday
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा फिलहाल आईपीएल के 11वें सीजन में मुबंई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएल में रोहित सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनसे आगे सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed