सब्सक्राइब करें

मैदान पर बिजली गिरने से भारतीय ऑलराउंडर की मौत, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Indian cricketer died due to thunder lights falling from sky
cricket stadium

पश्चिम बंगाल में एक 21 वर्षीय खिलाड़ी की मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवा खिलाड़ी देवब्रत पॉल अपने साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहा था, तभी आसमान से बिजली गिरी और इस हादसे में क्रिकेटर की जान चली गई।

Trending Videos
Indian cricketer died due to thunder lights falling from sky
डेमो - फोटो : डेमो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद इसका जिक्र करते हुए शोक जताया। दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेताजी इंडोर स्टेडियम में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के एक कार्यक्रम में पहुची थी। इस दौरान  उन्होंने बिजली गिरने से हमारे युवा क्रिकेटर की मौत पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricketer died due to thunder lights falling from sky
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, 'युवा क्रिकेटर की मौत से मुझे बड़ा धक्का लगा है। प्रकृति बहुत खतरनाक है। प्राकृतिक आपदा को अपने वश में करना किसी के बस की बात नहीं है।' गौरतलबै है कि हुगली जिले के श्रीरामपुर के हरफनमौला खिलाड़ी देवब्रत पॉल पिछले महीने ही दक्षिण कोलकाता स्थित विवेकानंद पार्क के कलकत्ता क्रिकेट अकादमी से जुड़ा था।

Indian cricketer died due to thunder lights falling from sky
debvrat paul

क्लब के सचिव ने बताया, 'देवव्रत वॉर्मअप के लिए मैदान पर उतरा ही था कि तभी आसमान से बिजली गिरी और वह अचनाक बेहोश हो गया। इसके बाद खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।'

विज्ञापन
Indian cricketer died due to thunder lights falling from sky
team india

बताया जा रहा है कि देबव्रत न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज थे बल्कि शानदार गेंदबाज भी थे। सभी को उम्मीद थी कि देबव्रत एक दिन भारत की सीनियर क्रिकेट टीम से एक दिन जरूर खेलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed