{"_id":"633e484f5ea6d110f644d3b5","slug":"indian-team-departs-for-australia-to-play-t20-world-cup-2022-will-face-pakistan-in-first-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैशिंग लुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैशिंग लुक
टी20 विश्व कप 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार तड़के ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। रोहित शर्मा की अगुआई में भारत दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतना चाहेगा। रोहित पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन उनके पास आईपीएल में कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है और उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। भारत ने 2007 पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। इसके बाद से भारत यह टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने दो बार टी20 विश्व कप जीता है। इस बार भारत की कोशिश भी इस खास क्लब में जगह बनाने की होगी।
भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए 14 सदस्यीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना की है। जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी के नाम का एलान बाद में किया जाएगा। हालांकि, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि दीपक हुड्डा फिट हो चुके हैं और टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए हैं।
टी20 विश्व कप से ठीक पहले भारत ने घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बेहतर होगा। हालांकि, अभी भी भारत के सामने कई समस्याएं हैं। डेथ ओवर की गेंदबाजी इसमें सबसे प्रमुख है। इसके अलावा चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह सही खिलाड़ी को टीम में चुनना भी भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। पिछले कुछ मैचों में भारत की फील्डिंग भी कुछ खास नहीं रही है। विश्व कप से पहले टीम इंडिया को अपनी फील्डिंग का स्तर बेहतर करना होगा।
2 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के बाद कई खिलाड़ियों ने भी अपनी फोटो शेयर की। अब भारतीय खिलाड़ी अभ्यास में जुट जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के हालातों से अभ्यस्त होने की कोशिश करेंगे। यहां की पिचों मे ंभारी उछाल और गति होती है, जिसे संभालना मुश्किल हो जाता है।
3 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी हर्षल पटेल और युजवेन्द्र चहल के साथ फोटो शेयर की। चहल और हर्षल पटेल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वही, विराट लंबे समय बाद लय में लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में कोहली से दूसरे टी20 शतक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी अपनी फोटो शेयर कर विश्व कप जीतने की इच्छा जाहिर की। हार्दिक पिछले टी20 विश्व कप के दौरान पूरी तरह से फिट नहीं थे। ऐसे में उन्हें भारत की हार का विलेन माना गया था, लेकिन इस बार सभी को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने दिनेश कार्तिक के साथ भी एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों खिलाड़ी हंसते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक के लिए यह विश्व कप खेलना एक सपना पूरा होना जैसा है। उन्होंने 37 साल की उम्र में भारतीय टीम में वापसी की है। टीम इंडिया कार्तिक के लिए यह टूर्नामेंट जीतना चाहेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।