फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन से 11 खिलाड़ी खेलेंगे पिंक बॉल टेस्ट मैच, ऐसी हो सकती है डे-नाइट टेस्ट की प्लेइंग XI

Fri, 22 Nov 2019 05:10 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 22 Nov 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN Team India Predicated and Dream 11 for Second Test Against Bangladesh in Kolkata
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से दो मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस के मैदान में खेला जाएगा। दोनों देश के बीच खेला जाना वाला यह मैच ऐताहासिक है, क्योंकि पहली बार भारतीय टीम डे-नाइट टेस्ट खेलने जा रही है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त दी थी। गुलाबी गेंद के साथ पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने जा रही विराट सेना जीत के साथ इस नए फॉर्मेट का आगाज करना चाहेगी।





बांग्लादेश को अभी भी भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत का इंतजार है। दूसरी ओर भारतीय टीम अपने पहले डे-नाइट टेस्ट को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने विजय रथ को बरकरार रखना चाहेगी। ईडन गार्डंस के ऐतिहासिक टेस्ट को जीतने के लिए कप्तान विराट कोहली को एक बेहतरीन टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरना होगा। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है टीम इंडिया।

INDvBAN Team India Predicated and Dream 11 for Second Test Against Bangladesh in Kolkata
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल संभालेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था, लेकिन मयंक अग्रवाल ने तूफान मचा दिया था। मयंक ने इंदौर के मैदान पर 243 रन की शानदार पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच बने थे। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट में भी दोनों के उपर एक बार फिर से टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी।

INDvBAN Team India Predicated and Dream 11 for Second Test Against Bangladesh in Kolkata
बिना खाता खोले लौटते विराट - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए चेतेश्वर पुजारा आएंगे। पुजारा ने इंदौर में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। पुजारा के बाद डे-नाइट टेस्ट में पारी संवारने का भार होगा कप्तान विराट कोहली पर। कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन इंदौर में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे थे।

कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले दो टेस्ट मुकाबले में 256 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक 204 रन है। इसके बाद भारतीय इनिंग्स को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के उपर। रहाणे ने भी सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार पारी खेली थी औक मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 190 रन जोड़े थे। रहाणे के बल्ले से इंदौर में 86 रन निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Team India Predicated and Dream 11 for Second Test Against Bangladesh in Kolkata
ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

विकेटकीपर के रूप में ऋद्धिमान साहा ही ईडन गार्डंस टेस्ट में विकेट के पीछे ग्लव्स में नजर आएंगे। इंदौर में भी साहा ने ही विकेटकीपिंग की कमान संभाली थी, लेकिन बल्ले से वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
INDvBAN Team India Predicated and Dream 11 for Second Test Against Bangladesh in Kolkata
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा की जगह लगभग तय है। जडेजा ने इंदौर टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। उनके बल्ले से 60 रन निकले थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed