{"_id":"584fd1fc4f1c1b686f64a531","slug":"inzmam-feared-virender-sehwag-the-most-among-the-indian-batsmen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
इंजमाम और सचिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और वर्तमान मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने सोमवार को पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बतौर कप्तान उन्हें एक भारतीय बल्लेबाज से डर लगता था। उसके मैदान में रहते उनकी सारी रणनीति फेल हो जाती थी।
इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर
Inzmam
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताया कि बतौर कप्तान 'मुल्तान का सुल्तान' के नाम से विख्यात वीरेंद्र सहवाग से इंजमाम को बहुत डर लगता था। इंजमाम ने इस बारे में कहा कि सहवाग सबसे खतरनाक इसलिए थे क्योंकि यदि वह पिच पर खड़े होकर 80 रन भी बना दे इसका मतलब उनकी टीम का स्कोर वनडे और टेस्ट दोनों में 300 के पार पहुंच जाएगा।
इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
उन्होंने आगे कहा कि वह जितना वक्त पिच पर गुजारते थे विरोधी कप्तान के लिए परेशानियां उतनी ही बढ़ जाती थीं। सहवाह की घातक बल्लेबाजी के कारण गेंदबाजों का मोरल डाउन हो जाता था। जो मेरे लिए बतौर कप्तान सबसे बड़ी परेशानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ कई नायाब पारियां खेली हैं। 2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे में मुल्तान में खेले गए टेस्ट में सहवाग ने 309 रन बनाए थे। वह इस टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने थे। सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 91.14 की औसत से 1276 रन बनाए। जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। वहीं वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग ने 31 मैचों में 34.54 की औसत 102.58 की स्ट्राइक रेट से 1071 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर इंजमाम ने कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट ने खेला जाना कुल मिलाकर क्रिकेट के लिए ठीक नहीं है। लेकिन पाकिस्तान के परिपेक्ष्य में इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। अन्य विदेशी टीमें भी पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही हैं ऐसे में पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों को सीनियर टीम में खेलने से पहले विदेशी टीमों के साथ खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है।