आईपीएल सीजन-11 में 30वां मुकाबला आज पुणे में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स में खेला जाएगा। इस सीजन में धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके जहां सात में से पांच मुकाबले जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, वहीं दिल्ली की टीम इतने ही मैचों में सिर्फ दो मुकाबले अपने नाम कर आखिरी पोजिशन पर है। आइए जानते हैं दिल्ली के खिलाफ आज सीएसके की प्लेइंग इलेवन किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है।
CSKvsDD: नौसिखिए कप्तान का सामना 'थलाइवा' से आज, देखें चेन्नई की संभावित प्लेइंग-XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर
चेन्नई सुपरकिंग्स के दोनों ओपनल शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक खेले सभी मैचों में टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाने का काम बखूबी निभाया है। शेन वॉटसन ने अपनी टीम के लिए इस सीजन का पहला शतक भी जड़ा है।
ओपनर बल्लेबाजों के बाद तीसरे नंबर सुरेश रैना भी अपना काम अच्छे से कर रहे हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले रैना के बाद कप्तान माही चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी सैम बिलिंग्स मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी को मजबूत करने का काम करेंगे।
ऑलराउंडर
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कैरीबियाई खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस सीजन में रवींद्र जडेजा ने अब तक बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया है, लेकिन ब्रावो ने दोनों ही डिपार्टमेंट में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।
स्पिन डिपार्टमेंट
अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के साथ स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी कर्ण शर्मा पर होगी। मिडल ऑर्डर में दिल्ली डेयरडेविल्स के स्कोरबोर्ड पर ब्रेक लगाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं खिलाड़ियों के कंधों पर होगी।