{"_id":"5b030b964f1c1b1b5e8b62b6","slug":"ipl-2018-first-time-orange-and-purple-cap-holders-teams-are-not-playing-in-playoffs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, वजह हैरान करने वाली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, वजह हैरान करने वाली
Tue, 22 May 2018 03:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
ऋषभ पंत और एंड्रू टाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2018 में ऑरेंज और पर्पल कैप के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जो आईपीएल इतिहास में संभवतः पहली बार हुआ है। दरअसल, मौजूदा आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 में से दो बल्लेबाजों की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। वहीं गेंदबाजों के साथ तो मामला बिलकुल ही अलग है।
2 of 9
केएल राहुल
- फोटो : ipl
सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाजों की टीम प्लेऑफ का हिस्सा नहीं हैं। जिन दो बल्लेबाजों की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, उनके नाम क्रमशः ऋषभ पंत और केएल राहुल हैं।
3 of 9
एंड्रू टाई
- फोटो : ipl
मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत (684 रन) के नाम दर्ज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन उनसे 23 रन पीछे हैं, जो दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं गेंदबाजों की बात की जाए तो किंग्स इलेवन पंजाब के एंड्रू टाई (24 विकेट) शीर्ष पर काबिज हैं। इसके बाद उमेश यादव (20), ट्रेंट बोल्ट (18), हार्दिक पांड्या (18) और जसप्रीत बुमराह (17) का नंबर आता है, जिनकी फ्रैंचाइजी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ipl
याद हो कि किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई। इससे स्पष्ट होता है कि यह खेल व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ टीम प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण राजस्थान रॉयल्स को माना जा सकता है, जिसे लीग की सबसे कमजोर टीम माना जा रहा था। उसने आश्चर्यचकित करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।
विज्ञापन
5 of 9
ऋषभ पंत
- फोटो : ipl
हालांकि, इसने आईपीएल 2018 को पिछले 10 आईपीएल से बिलकुल अलग बना दिया है। आईपीएल में ऐसा पहला मौका है जब लीग चरण में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज और सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की टीम प्लेऑफ में नहीं खेलती दिखेंगी। वैसे, बल्लेबाजों की लिस्ट में यह तीसरा मौका है, लेकिन गेंदबाजों के मामले में यह पहली बार हुआ है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।