फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: राजस्थान का किला फतह करने उतरेगी कोलकाता, देखें संभावित प्लेइंग XI 

Sun, 07 Apr 2019 04:38 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 07 Apr 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: kolkata knight riders predicted playing xi against rajasthan royals
राजस्थान बनाम कोलकाता

इंडियन टी-20 लीग का 21वां 'सुपरसंडे' मुकाबला कोलकाता और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। कोलकाता की निगाहें जीत का चौका लगाने पर होगी, जबकि मेजबान टीम राजस्थान इस सीजन की दूसरी जीत हासिल करने के इराद से मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं कि कोलकाता टीम किन 11 खिलाड़ियों के दम पर राजस्थान का किला फतह करने उतर सकती है?


 

IPL 2019: kolkata knight riders predicted playing xi against rajasthan royals
क्रिस लिन - फोटो : file photo

ओपनर्स
क्रिस लिन और सुनील नरेन का ओपनिंग करना लगभग तय माना जा रहा है। पिछले मैच में बैंगलोर के खिलाफ लिन ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 43 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि नरेन केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।
 

IPL 2019: kolkata knight riders predicted playing xi against rajasthan royals
नितीश राणा - फोटो : ipl

मिडिल ऑर्डर
रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा और दिनेश कार्तिक मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आएंगे। पिछले मैच में इन तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उथप्पा ने 33 और नितीश राणा और कार्तिक ने क्रमशः 37 व 19 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: kolkata knight riders predicted playing xi against rajasthan royals
रसेल - फोटो : social media

ऑलराउंडर्स
पिछले मैच में 13 गेंदों पर 48 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले रसेल से टीम को काफी उम्मीदें हैं। इस सीजन में वह लगातार फॉर्म में चल रहे हैं। रसेल के अलावा शुभमन गिल भी नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: kolkata knight riders predicted playing xi against rajasthan royals
कुलदीप यादव - फोटो : PTI

गेंदबाजी
पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन और प्रसिद्ध कृष्णा के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी।

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed