आईपीएल सीजन-12 में अब बस चंद दिन ही शेष हैं। 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के इस नए सीजन के लिए पिछले साल दिसंबर में नीलामी हुई थी। सभी फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लुटाते हुए अपनी नया स्क्वॉड खड़ा किया था।
ये हैं IPL 2019 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें किसे मिली कितनी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2019 की नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी हैं। 20 लाख के बेस प्राइस वाले वरुण को अपने बेस प्राइस की 42 गुना रकम में खरीदा गया है।
वरुण चक्रवर्ती इंटरनेशनल लेवल पर भले ही अंजान खिलाड़ी हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम तमिलनाडु के लिए कई बार चमत्कारिक प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के दौरान उनका नाम पहली बार सामने आया था।
सात अलग-अलग तरीके से स्पिन गेंदबाजी करने वाले वरुण ऑफ ब्रेक, लेग ब्रेक, गुगली, कैरम बॉल, फ्लिपर, टॉपस्पिन, स्लाइडर गेंद (यह यॉर्कर की तरह होती है)।
पिछले सीजन में जयदेव उनादकट सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। मध्यम तेज गेंदबाज जयदेव को राजस्थान रॉयल्स ने वरुण चक्रवर्ती के बराबर 8.40 करोड़ रुपये में ही खरीदा है। उनादकट राजस्थान रॉयल्स के अलावा केकेआर, आरसीबी और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।
इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन आईपीएल नीलामी में पहली बार उतरे करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। बता दें कि सैम करन ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
नीलामी के दौरान युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे की लॉटरी लग गई। 20 लाख के बेस प्राइज से बढ़कर उन्हें 5 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीदा। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स भी रूचि दिखा रही थी। 13 टी-20 मुकाबलों में इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने 10 विकेट लिए और बल्ले से भी जबरदस्त खेल दिखाते हैं।