इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में आज एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई का मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई से होगा। इस सीजन में चेन्नई ने जहां अपने तीनों मुकाबले जीते हैं, तो वही मुंबई को एक मैच में जीत जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं कि चेन्नई के खिलाफ कैसी हो सकती है मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन...
इन 11 खिलाड़ियों के दम पर चेन्नई को धूल चटाएंगे 'रोहित ब्रिगेड'! ये है मुंबई का संभावित प्लेइंग XI
ओपनर
कप्तान रोहित शर्मा क्विंटन डीकॉक के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। पिछले मैच में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई थी। इस बार भी दोनों चेन्नई के खिलाफ टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम करेंगे।
ये 11 धुरंधर दिलाएंगे चेन्नई को लगातार चौथी जीत! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
मिडिल ऑर्डर
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव टीम की बल्लेबाजी को मजूबत बनाने का काम करते हैं। इस सीजन में उनका जोरदार धमाका अब तक देखने को नहीं मिला है। हालांकि पिछले सीजन में उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।
ऑलराउंडर
इस टीम की सबसे बड़ी ताकत इसके ऑलराउंडर हैं। मुंबई के पास युवराज सिंह के अलावा किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और धांसू बेन कटिंग हैं। मिडिल ओवर्स में यह बल्लेबाज तेजी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का दम रखते हैं।
जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेनाघन और मयंक मार्कंडे मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। हालांकि पिछले मुकाबले में इन तीनों ही गेंदबाजों को विकेट नहीं मिले थे। इस बार टीम को इनसे काफी उम्मीदें होंगी।
नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।