फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद के ये 11 धुरंधर आज करेंगे दिल्ली फतह! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Thu, 04 Apr 2019 09:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Apr 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
ipl 2019 Sunrisers Hyderabad predicted playing xi against Delhi Capitals
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl

इंडियन टी-20 लीग में गुरुवार को हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में यह मैच रात आठ बजे से शुरू होगा। हैदराबाद ने अब तक कुल तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें दो में जीत और एक में हार मिली है। वही दिल्ली को कुल चार मुकाबलों में दो में जीत जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं हैदराबाद के कौन से 11 खिलाड़ी दिल्ली के खिलाफ मैदान पर धूम मचाने उतर सकते हैं... 

ipl 2019 Sunrisers Hyderabad predicted playing xi against Delhi Capitals
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : File photo

ओपनिंग
हैदराबाद की तरफ से डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग के आ सकते हैं। पिछले मुकाबलों में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शतक लगाया था। बेयरस्टो ने 56 गेंद पर 114 रन जबकि वॉर्नर ने 55 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे। इस बार भी हैदराबाद को उनसे एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। 

दिल्ली के ये 11 खिलाड़ी कल हैदराबाद को चटाएंगे धूल! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

ipl 2019 Sunrisers Hyderabad predicted playing xi against Delhi Capitals
मनीष पांडेय - फोटो : Social media

मिडिल ऑर्डर 
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में मनीष पांडेय टीम की बल्लेबाजी को मजूबत बनाने का काम करते हैं। पिछले मुकाबलों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन इस बार उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 Sunrisers Hyderabad predicted playing xi against Delhi Capitals
विजय शंकर - फोटो : Social media

ऑलराउंडर्स 
विजय शंकर, दीपक हुड्डा और यूसुफ पठान ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में विजय शंकर नौ रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि युसूफ पठान ने नाबाद छह रन बनाए थे। वही दीपक हुड्डा को बल्लेबाजी मिली ही नहीं थी। हालांकि गेंदबाजी में ये खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। शायद इस बार वह टीम के लिए कुछ कर पाएं। 

विज्ञापन
ipl 2019 Sunrisers Hyderabad predicted playing xi against Delhi Capitals
राशिद खान - फोटो : ipl
गेंदबाजी
हैदराबाद पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। इसमें भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद नबी और सिद्धार्थ कौल शामिल हैं। पिछले मैच में मोहम्मद नबी ने शानदार चार विकेट जबकि संदीप शर्मा ने तीन विकेट चटकाए थे। इस बार भी टीम को इनसे काफी उम्मीदें होंगी। 

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed