आईपीएल का 12वां सीजन शुरू होने में काफी समय बचा हुआ है। उससे पहले अभी से ही सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन और बाहर करना शुरू कर दिया है। आईपीएल के अगले सीजन यानी आईपीएल 2019 से कई बड़ी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला लिया है, तो वहीं, कई फ्रेंचाइजी अपने कई खिलाड़ियो को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आइए जानते हैं नीलामी से किस फ्रैंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों को किया रिटेन और किन्हें दिखाया बाहर का रास्ता, पढ़े सभी टीमों की पूरी लिस्टः-
IPL 2019: युवराज-गंभीर को फ्रेंचाइजी ने निकाला, नीलामी से पहले देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए अपनी टीम से 10 खिलाड़ियों को बाहर का रस्ता दिखाया है। जिनमें दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा टीम ने ऑक्शन से पहले 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
खिलाड़ी रिटेन
मुंबई इंडियंस ने इस बार 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, आदित्य तरे, अनुकुल रॉय, सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर के नाम शामिल हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में ऑलराउंडर किरोन पोलॉर्ड, मिचेल मैक्लेनाघन, एविन लुईस, बेन कटिंग, जेसन बेहर्नडॉर्फ, सिद्धेश लॉड, क्विंटन डिकॉक और एडम मिलने का नाम शामिल है।
खिलाड़ी बाहर
मुंबई इंडियंस से बाहर होने वाले खिलाड़ियो में सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, शरद लुंबा, तजिंदर सिंह ढिल्लो, मोहसीन खान, एमडी निद्धेश, जेपी डुमिनी, पैट कमिंस, मुस्तफिजुर रहमान, अकिला धनंजय का नाम शामिल हैं।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने अपने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर चल रहे स्टीव स्मिथ को भी टीम ने रिटेन किया है। टीम ने अपने 16 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें ऑक्शन में रिटेन किया जाएगा।
खिलाड़ी रिटेन
राजस्थान ने जिन भारतीय खिलाड़ियों को फिर से टीम में शामिल किया है, उनमें अजिंक्या रहाणे, कृष्णप्पा गोतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमन बिरला, एस मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्ट्रुअट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी और महिपाल तोमर के नाम शामिल हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, स्टीव स्मिथ, जोफरा आर्चर और इश सोढ़ी को टीम में शामिल किया गया है।
खिलाड़ी बाहर
खिलाड़ी जिनोक बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उसमें डार्सी शॉर्ट, बेन लॉफलिन, हेनरिच क्लासेन, डेन पैटरसन, जहीर खान, दुष्मंथा चमेरा, जयदेव उनादकट, अनुरेट सिंह, अंकित शर्मा, जतिन सक्सेना।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 खिलाड़ियों के रिटेन किया है, जबकि 8 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है।
खिलाड़ी रिटेन
बसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, टी नटराजन, रिकी भुई, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), खलील अहमद, यूसुफ पठान, बिली स्टेनलेक, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, रशीद खान, मोहम्मद नबी , शाकिब अल हसन।
खिलाड़ी बाहर
वहीं, राजस्थान ने 8 खिलाड़ियों को बाहर किया है, जिनमें सचिन बेबी, तनमय अग्रवाल, ऋद्धिमान साहा, क्रिस जॉर्डन, कार्लोस ब्रैथवेट, एलेक्स हेल्स, बिपल शर्मा, मेहदी हसन।
ट्रेटेड
शिखर धवन दिल्ली में अबिषेक शर्मा की जगह, विजय शंकर, शाहबाज नदीम।
चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 23 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 3 को बाहर का रास्ता दिखाया है।
खिलाड़ी रिटेन
एमएस धोनी, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, सैम बिलिंग्स, मिशेल सैंटनर, डेविड विल्ले, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, लुंगी एन्गिडी, इमरान ताहिर, केदार जाधव, अंबाती रायुडू, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरी, एन जगदीसन, शार्दुल ठाकुर, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई।
खिलाड़ी बाहर
मार्क वुड, कनिष्क सेठ, क्षितिज शर्मा।
