सब्सक्राइब करें

ये हैं IPL 2020 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, जिन्होंने खाली कर दी फ्रैंचाइजियों की तिजोरी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Dec 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Top 10 most expensive players bought at the IPL Auction
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल 2020 के लिए नीलामी हुई। खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। खास बात यह रही कि इस बार गेंदबाजों का बोलबाला रहा। फ्रैंचाइजियों ने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया और उनपर जमकर पैसे लुटाए। आईपीएल-13 की नीलामी में फ्रैंचाइजियों ने कुल राशि का 41 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खर्च किया। नीलामी में फ्रैंचाइजियों ने 140.3 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन किसी भी भारतीय खिलाड़ी के लिए बोली दस करोड़ तक नहीं पहुंची। इस नीलामी में बाजी मारी है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने, जिनके लिए जमकर बोली लगी। आइए जानते हैं इस आईपीएल में सबसे महंगे बिके टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में।

Trending Videos
IPL 2020 Top 10 most expensive players bought at the IPL Auction
pat cummins

पैट कमिंस

कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। कमिंस तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। अब तक खेले 16 मैचों में वह 17 विकेट ले चुके हैं। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 Top 10 most expensive players bought at the IPL Auction
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल

आईपीएल 2020 की नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी, लेकिन नीलामी में उनका भाव चढ़ा और बड़ी कीमत में पंजाब ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा। पंजाब ने अपने इस पुराने खिलाड़ी को दोबारा अपने टीम में शामिल किया है। पिछले साल मैक्सवेल आईपीएल में नहीं खेले थे।

IPL 2020 Top 10 most expensive players bought at the IPL Auction
क्रिस मॉरिस - फोटो : social media

क्रिस मॉरिस

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आईपीएल 2020 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने बड़ी कीमत में खरीदा है। आरसीबी ने मॉरिस पर 10 करोड़ की बोली लगाई है। वहीं, मॉरिस का बेस प्राइस इस नीलामी में 1.5 करोड़ था। पिछले सीजन में मॉरिस दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैदान पर उतरे थे।

विज्ञापन
IPL 2020 Top 10 most expensive players bought at the IPL Auction
शेल्डन कॉट्रेल - फोटो : ट्विटर

शेल्डन कॉट्रेल

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल पर भी पैसे बरसे हैं। सैल्यूट मारकर विकेट लेने का जश्न मनाने वाले कॉट्रेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। 50 लाख के बेस प्राइस वाले कॉट्रेल को 8 करोड़ 50 लाख मिलेंगे। बड़ी बात ये है कि कॉट्रेल अभी तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed