सब्सक्राइब करें
RCB Inning
27/0 (2.1 ov)
Virat Kohli 22(9)*
Jacob Bethell 5 (4)
Gujarat Titans elected to bowl

PAKvSL: आबिद अली ने करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में जड़ा शतक, बना डाला नया कीर्तिमान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Dec 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
PAK vs SL Abid Ali becomes first pakistani to score consecutive hundreds in 1st two test
आबिद अली - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने शतक के साथ ही दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में भी जगह बना ली है। पाकिस्तानी बल्लेबाज का यह दूसरा ही टेस्ट मैच था और उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले में शतक जड़ दिया। इसी के साथ वे लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं।  

Trending Videos
PAK vs SL Abid Ali becomes first pakistani to score consecutive hundreds in 1st two test
आबिद अली - फोटो : ट्विटर

आबिद ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। 32 वर्षीय आबिद ने स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर स्वीप शॉट के साथ दो रन लिए और यह कारनामा अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने रावलपिंडी में अपने डेब्यू टेस्ट में 109 रन की नाबाद पारी खेली थी जो ड्रॉ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
PAK vs SL Abid Ali becomes first pakistani to score consecutive hundreds in 1st two test
आबिद अली - फोटो : ट्विटर

वहीं तीसरे दिन, दूसरी पारी में पाकिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 395 रन बनाए और 315 रन की बढ़त ले ली। पाकिस्तान की तरफ से सालामी बल्लेबाज शान मसूद और आबिद अली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 278 रनों की साझेदारी की। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। 

PAK vs SL Abid Ali becomes first pakistani to score consecutive hundreds in 1st two test
आबिद अली - फोटो : pti

इससे पहले रावलपिंडी में डेब्यू टेस्ट में भी शतक के साथ आबिद टेस्ट और वनडे डेब्यू में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने इसी साल की शुरुआत में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले वनडे में 112 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
PAK vs SL Abid Ali becomes first pakistani to score consecutive hundreds in 1st two test
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दिसंबर 1984 में घरेलू मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण के बाद पहले तीन टेस्ट में तीन शतक जमाए थे। 

पाकिस्तान के यासिर हमीद ने अपने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई थीं और वजाहतुल्लाह वास्ती ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। यानी इन दोनों बल्लेबाजों ने भी अपने पहले दोनों टेस्ट मैचों में दो सेंचुरी लगाई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed