{"_id":"616a196af203ed496a73406d","slug":"ipl-2021-good-news-for-chennai-super-kings-csk-fans-ms-dhoni-is-going-to-play-next-season-csk-4th-ipl-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK फैंस के लिए खुशखबरी: हर्षा भोग्ले ने गलती से धोनी को रिटायर्ड बताया, माही ने तुरंत पलटकर जवाब दिया- अभी मैं खेलूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK फैंस के लिए खुशखबरी: हर्षा भोग्ले ने गलती से धोनी को रिटायर्ड बताया, माही ने तुरंत पलटकर जवाब दिया- अभी मैं खेलूंगा
Sat, 16 Oct 2021 07:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:01 AM IST
सार
धोनी ने पिछले सीजन कहा था कि हमारी टीम अगले साल (2021) जबरदस्त वापसी करेगी, क्योंकि सीएसके इसी लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने इस वादे को पूरा भी किया।
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी के साथ सीएसके के कप्तान धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ सीएसके के फैंस काफी खुश नजर आए। हालांकि, उन्हें इस बात कर डर था कि कहीं प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) संन्यास का एलान न कर दें। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और धोनी ने जीत के जश्न के साथ फैंस को एक और खुशखबरी दे दी।
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्या हुआ?
दरअसल, प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जब धोनी स्टेज पर ट्रॉफी उठाने गए, तब कमेंटेटर हर्षा भोग्ले ने कहा कि आप अपने पीछे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महान उपलब्धि छोड़कर जा रहे हैं। इस पर धोनी ने तुरंत पलटकर जवाब दिया और कहा कि मैंने अभी तक खेलना छोड़ा नहीं है। इसी के साथ उन्होंने संन्यास के सारे कयासों पर पानी फेर दिया। धोनी अब अगला सीजन भी खेल सकते हैं और यह चेन्नई और धोनी के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है।

धोनी ने पिछले सीजन में क्या कहा था?
धोनी से पिछले सीजन में चेन्नई के असफलता के बाद संन्यास का सवाल पूछा गया था। तब भी उन्होंने कहा था कि बिलकुल नहीं (डेफिनेटली नॉट)। वह 2021 में भी खेलेंगे। धोनी ने पिछले सीजन कहा था कि हमारी टीम अगले साल (2021) जबरदस्त वापसी करेगी, क्योंकि सीएसके इसी लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने इस वादे को पूरा भी किया। धोनी का यह (डेफिनेटली नॉट) बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

माही ने मैच के बाद क्या कहा?
माही ने मैच के बाद कहा- चेन्नई की टीम आंकड़ों में तो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है, लेकिन हम फाइनल में हारते रहे हैं। हमने कुछ खिलाड़ियों को अच्छे से इस्तेमाल किया। महत्वपूर्ण यह था कि सभी खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारियों को समझें। मुझे अब लग रहा है कि हमारे पास कई मैच विनर्स हैं। जो खिलाड़ी फॉर्म में थे, उन्होंने उसे साबित किया और बाकी खिलाड़ियों ने भी अच्छा साथ निभाया। फाइनल हमेशा से स्पेशल रहा है। हमारे लिए अच्छी वापसी करना महत्वपूर्ण था।

धोनी ने प्रैक्टिस सेशन को लेकर क्या कहा?
धोनी ने कहा- आने वाले समय में सीएसके इस वजह से ही जानी जाएगी। हम ज्यादा बात करने में विश्वास नहीं रखते। हम एक समय में एक खिलाड़ी से बात कर उन्हें अच्छा करने का विश्वास दिलाने में मदद करते हैं। हमारा प्रैक्टिस सेशन ही मीटिंग सेशन होता है। उस वक्त खिलाड़ी ज्यादा खुलकर बातें करते हैं। जब आप टीम रूम में बात करते हैं, तो खिलाड़ियों पर दबाव होता है। आप एक अच्छी टीम के बिना कुछ नहीं कर सकते। हमारे पास अच्छी टीम है।