{"_id":"61f3da328c7fa515467f8442","slug":"ipl-2022-auction-five-players-from-south-africa-who-can-get-the-highest-bid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 Auction: दक्षिण अफ्रीका के इन पांच खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, वनडे में भारत के खिलाफ किया था कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 Auction: दक्षिण अफ्रीका के इन पांच खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, वनडे में भारत के खिलाफ किया था कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:29 PM IST
सार
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। ऑनरिक नोर्टजे जैसे खिलाड़ी पहले ही रीटेन हो चुके हैं, लेकिन रबाडा और डीकॉक जैसे नामों पर बड़ी बोली लगना तय है।
विज्ञापन
1 of 6
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के 48 खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इस सभी खिलाड़ियों को खरीददार मिलना मुश्किल है पर कुछ खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय है। खासकर जिन खिलाड़ियों ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें निश्चित रूप से मोटी रकम देकर टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक से लेकर कगिसो रबाडा और फाफ डुप्लेसिस जैसे दिग्गज इस बार मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और इन पर कई टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं।
1. क्विंटन डीकॉक
2 of 6
क्विंटन डीकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक बेहतरनी फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने दे बेहतरीन पारियां खेली थीं। इनमें एक शतक भी शामिल था। डिकॉक अब तक मुबंई की टीम का हिस्सा थे और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इस बार भी मुंबई की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। डिकॉक को खरीदने से मुबंई को एक विकेटकीपर और रोहित का साथी ओपनर भी मिल जाएगा। मुंबई के अलावा भी कई टीमें करोड़ों रुपये लुटाकर डिकॉक को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। मेगा ऑक्शन में डिकॉक पर 10 करोड़ तक की बोली लग सकती है।
2. रासी वान डर डुसेन
3 of 6
रासी वान डर डुसेन
- फोटो : सोशल मीडिया
डुसेन आईपीएल में राजस्थान की टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। अब मेगा ऑक्शन में डुसेन पर भी बोली लगेगी और कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। खासकर डिविलियर्स के जाने के बाद बैंगलोर की टीम एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश में होगी, जो मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ मैच फिनिश कर सके और डुसेन इसमें माहिर हैं। वनडे में उनका औसत विराट कोहली से भी ज्यादा है। इससे पता चलता है कि उन्होंने कितनी निरंतरता से रन बनाए हैं। मेगा ऑक्शन में डुसेन पर भी पांच से छह करोड़ तक की बोली लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. कगिसो रबाडा
4 of 6
कगिसो रबाडा
- फोटो : social media
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में रबाडा दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन पर बड़ी बोली लगना तय है। रबाडा अब तक दिल्ली के लिए खेलते थे और उन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। शुरुआती ओवर हों या अंत के ओवर हों, हर बार रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने दिल्ली की टीम को कई सुपर ओवर भी जिताए हैं। इस बाद दिल्ली ने उनकी जगह नॉर्ट्जे को रीटेन किया है। अब हर टीम रबाडा को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। मेगा ऑक्शन में उन पर 10 करोड़ तक की बोली लग सकती है।
विज्ञापन
4. तबरेज शमसी
5 of 6
तबरेज शमसी
दक्षिण अफ्रीका के चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शमसी दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। खासकर टी-20 क्रिकेट में उनकी तूती बोलती है। आईसीसी रैंकिंग में भी शमसी दूसरे नंबर पर हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में वो लय में नहीं थे, लेकिन विराट और पंत जैसे सेट बल्लेबाजों को आउट किया। भारतीय पिच में शमसी और भी खतरनाक हो जाएंगे। आईपीएल में वो अब तक राजस्थान की टीम के साथ थे, लेकिन मेगा ऑक्शन में कई टीमें उन पर दांव लगाएंगी। नीलामी में शमसी पर भी बड़ी बोली लगना तय है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।