{"_id":"62476b042db5de0adf15f6af","slug":"ipl-2022-kkr-vs-pbks-photos-kolkata-knight-riders-vs-punjab-kings-8th-match-highlights","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS Photo Story: शाहरुख के आउट होने पर सुहाना और अनन्या पांडे ने बजाई ताली, साउदी ने 33 मीटर दौड़कर पकड़ा असाधारण कैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs PBKS Photo Story: शाहरुख के आउट होने पर सुहाना और अनन्या पांडे ने बजाई ताली, साउदी ने 33 मीटर दौड़कर पकड़ा असाधारण कैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 08:09 AM IST
सार
कोलकाता ने अब तक आईपीएल में कुल तीन मैच खेले हैं। दो में उसे जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब कोलकाता की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
1 of 13
पंजाब के शाहरुख के आउट होने पर खुश नजर आईं सुहाना खान और अनन्या पांडे
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के खिलाफ मैच में कोलकाता ने छह विकेट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कोलकाता को पास तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं और यह टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता ने 141 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी दोस्त अनन्या पांडे और भाई आर्यन खान के साथ यह मैच देखने पहुंची थीं। इन तीनों ने मैच के दौरान ग्लैमर का तड़का लगाया। वहीं मैच खत्म होने के बाद आंद्रे रसेल अपनी ऑरेंज कैप और उमेश यादव अपनी पर्पल कैप के साथ फोटो खिंचाते नजर आए।
2 of 13
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी यह मैच देखने पहुंचे थे। सुहाना खान और अनन्या पांडे भी उनके साथ थीं। इन तीनों ने मिलकर मैच के दौरान ग्लैमर का तड़का लगाया। मैदान में इन दोनों का आना सफल भी हुआ और इनकी टीम यह मैच छह विकेट से जीत गई।
मैदान पर जब पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान आउट हुए, तो तीनों ही खुशी से झूम उठे और तालियां बजाई। शाहरुख पिछले कुछ समय से आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म में रहे थे। उनका आउट होना कोलकाता के लिए बोनस था।
3 of 13
सुहाना खान (दाए्ं)
- फोटो : IPL/BCCI
अनन्या पांडे और सुहाना खान ने मैच को दौरान सभी का ध्यान खींचा। दोनों ही कोलकाता को सपोर्ट करने पहुंची थीं। अनन्या एक अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं, जबकि सुहाना डायरेक्शन के जरिए बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
उमेश यादव और आंद्रे रसेल
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद आंद्रे रसेल अपनी ऑरेंज कैप औप उमेश यादव अपनी पर्पल कैप के साथ फोटो खिंचाते नजर आए। रसेल तीन मैचों में 95 रन बना चुके हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 70 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं इस मैच में चार विकेट लेने वाले उमेश यादव इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम तीन मैच में आठ विकेट हैं।
विज्ञापन
5 of 13
टिम साउदी
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने इस मैच में शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने बाउंड्री से लगभघ 33 मीटर दूर तक दौड़ लगाकर कैच पकड़ा और पंजाब के शाहरुख खान को कैच आउट किया। शाहरुख इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।