सब्सक्राइब करें

IPL 2022: मुंबई की टीम में जगह नहीं मिलने पर सारा तेंदुलकर ने बढ़ाया भाई अर्जुन का हौसला, कहा- अपना टाइम आएगा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 May 2022 09:24 PM IST
सार

मुंबई ने इस साल अपने सभी 14 मैच खेल लिए हैं और टीम 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। मुंबई की टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम रही।

विज्ञापन
IPL 2022: Sara Tendulkar encourages brother Arjun Tendulkar after not getting place in Mumbai Indians team, posted video on Instagram
सारा तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। उन्हें इस साल मेगा ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी मुंबई ने अर्जुन को बेंच पर बैठाए रखा। 


मुंबई ने इस साल अपने सभी 14 मैच खेल लिए हैं और टीम 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। मुंबई की टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम रही। मुंबई ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन का अपना आखिरी मैच खेला। 
Trending Videos
IPL 2022: Sara Tendulkar encourages brother Arjun Tendulkar after not getting place in Mumbai Indians team, posted video on Instagram
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई ने इस मैच में दिल्ली को हराकर दिल्ली को भी प्लेऑफ के रेस से बाहर कर दिया। इस मैच से पहले अर्जुन ने मुंबई के बल्लेबाजों को गेंद फेंकते हुए कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि अर्जुन को आखिरी मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं।

दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान अर्जुन बाउंड्री लाइन पर मुंबई के खिलाड़ियों की मदद करते दिखे। वह खिलाड़ियों को पानी पिलाते और बल्ले बदलवाते दिखे। इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचीं सारा तेंदुलकर ने भाई को मेहतन करता देख वीडियो बना लिया। साथ ही इस वीडियो को उन्होंने फिल्म 'गली ब्वॉय' के गाने 'अपना टाइम आएगा' गाने के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। सारा ने इस वीडियो अपनी स्टोरी में लगाई।

ni35g49g
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022: Sara Tendulkar encourages brother Arjun Tendulkar after not getting place in Mumbai Indians team, posted video on Instagram
सारा तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
अर्जुन को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स का मिलाजुला रिएक्शन रहा है। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अर्जुन को प्लेइंग-11 में मौका देने की बात कही थी। वहीं, मोहम्मद कैफ समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स का मानना था कि सही समय आने पर अर्जुन को मौका मिलेगा। सारा इस सीजन कई मौके पर भाई अर्जुन को सपोर्ट करती दिखी हैं। वह कई मैचों में मुंबई को चीयर करने पहुंचीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed