फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: सुरेश रैना ने शुरू की नई पारी, हरभजन और आकाश चोपड़ा ने डेब्यू कैप देकर किया स्वागत

Sat, 26 Mar 2022 06:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Mar 2022 06:42 PM IST
सार

35 वर्षीय रैना को इस साल मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। 2008 में आईपीएल के शुरू होने के बाद से रैना लगातार चेन्नई की टीम से खेले। अब वह कमेंटेटर के तौर पर आईपीएल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
IPL 2022: Suresh Raina started new innings in IPL as Commentator, Harbhajan Singh and Aakash Chopra gave him debut cap, Ravi Shastri also made comeback
सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने भी लीग में नई पारी शुरू की है। उन्होंने यह नई पारी एक्सपर्ट पैनल में बतौर कमेंटेटर शुरू की है। मैच से पहले वह ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के शो में नजर आए। उनका एक्सपर्ट के तौर पर शो में स्वागत हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने किया। हरभजन और आकाश ने सुरेश रैना को डेब्यू कैप सौंपी।
IPL 2022: Suresh Raina started new innings in IPL as Commentator, Harbhajan Singh and Aakash Chopra gave him debut cap, Ravi Shastri also made comeback
शो के दौरान सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
35 वर्षीय रैना को इस साल मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। 2008 में आईपीएल के शुरू होने के बाद से रैना लगातार चेन्नई की टीम से खेले। 2016 में चेन्नई के बैन होने पर ही सिर्फ रैना ने गुजरात लायंस टीम से खेला था। उनके नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड हैं। 
 
IPL 2022: Suresh Raina started new innings in IPL as Commentator, Harbhajan Singh and Aakash Chopra gave him debut cap, Ravi Shastri also made comeback
स्टार स्पोर्ट्स के शो के दौरान जतिन सप्रू, सुरेश रैना, हरभजन और आकाश - फोटो : सोशल मीडिया
रैना ने 2020 आईपीएल भी नहीं खेला था। दो साल पहले खुद टूर्नामेंट से नाम वापस लिया था। इसके बाद 2021 में रैना को फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने का मौका मिला। पेशेवर क्रिकेट से दूर होने के बाद आईपीएल में रैना अब नई भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022: Suresh Raina started new innings in IPL as Commentator, Harbhajan Singh and Aakash Chopra gave him debut cap, Ravi Shastri also made comeback
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपरकिंग्स में चिन्ना थाला कहे जाने वाले रैना को ब्रॉडकास्टर किसी न किसी रूप में टूर्नामेंट में देखना चाहते थे। उनके नाम 205 मैचों में 5528 रन हैं। वे चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा गुजरात लायंस टीम के सदस्य रह चुके हैं। रैना ने गुजरात की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
IPL 2022: Suresh Raina started new innings in IPL as Commentator, Harbhajan Singh and Aakash Chopra gave him debut cap, Ravi Shastri also made comeback
इरफान पठान और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी कमेंटेटर की भूमिका में नजर आएंगे। शास्त्री लंबे समय बाद कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे। वे 2015 से टीम इंडिया के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में रहे हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद शास्त्री का बतौर कोच कार्यकाल समाप्त हो गया था। उनके बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed