{"_id":"63a86c6cce2ec5771b45f8a6","slug":"ipl-2023-will-dhoni-csk-reach-final-again-like-rps-in-2017-ipl-stokes-dhoni-and-rahane-coming-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: क्या फिर से फाइनल में पहुंचेगी धोनी की CSK? इन तीन स्टार खिलाड़ियों के साथ आने से बन रहा संयोग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: क्या फिर से फाइनल में पहुंचेगी धोनी की CSK? इन तीन स्टार खिलाड़ियों के साथ आने से बन रहा संयोग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 26 Dec 2022 03:05 PM IST
सार
स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। सीएसके ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज रहाणे को सीएसके ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। अब एक ऐसा संयोग बन रहा है जिससे फैंस कयास लगा रहा हैं कि टीम एक बार फिर फाइनल में जगह बना सकती है।
विज्ञापन
1 of 8
धोनी, स्टोक्स और रहाणे
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2023 की नीलामी समाप्त हो चुकी है। सभी टीमें अब अगले सीजन के लिए सही संयोजन तलाशन में जुट गई हैं। चार बार की चैंपियन चैन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। टीम 14 मैचों में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। हालांकि, इस बार कुछ नए खिलाड़ियों के आने से टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि टीम के प्रदर्शन में भी बदलाव आएगा और पांचवीं बार ट्रॉफी उठा सकेगी।
2 of 8
RPS में बेन स्टोक्स और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
इस बार टीम ने मिनी ऑक्शन में सात खिलाड़ियों को खरीदा। उसने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ-साथ भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को अपने साथ जोड़ा। चेन्नई की टीम के पास नीलामी से पहले 18 खिलाड़ी थे। उसके पर्स में 20.45 करोड़ रुपये बचे हुए थे।
3 of 8
2017 में धोनी, स्टोक्स, रहाणे एक ही टीम से खेले थे
- फोटो : IPL/BCCI
ड्वेन ब्रावो के संन्यास के बाद चेन्नई को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के साथ बल्ले के साथ भी उपयोगी योगदान दे सके। चेन्नई ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीद कर इस कमी को पूरी करने की कोशिश की है। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। टीम ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज रहाणे को सीएसके ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। अब एक ऐसा संयोग बन रहा है जिससे फैंस कयास लगा रहा हैं कि टीम एक बार फिर फाइनल में जगह बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
2017 में आरपीएस की टीम फाइनल में पहुंची थी
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, धोनी, स्टोक्स और रहाणे का साथ आना चेन्नई के लिए शुभ संकेत है। दोनों सिर्फ एक बार एक टीम में खेल चुके हैं और उस साल इनकी टीम फाइनल में पहुंची थी। 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग को लेकर दो साल का बैन लगने के बाद ऑक्शन हुआ था। नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने धोनी और रहाणे को साइन किया था। 2016 में तो टीम आठ टीमों में सातवें स्थान पर रही थी। हालांकि, अगले साल टीम की किस्मत पलट गई। स्टोक्स 2017 आईपीएल में RPS में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 8
2017 में स्टोक्स ने बेहतरीन शतक भी जड़ा था
- फोटो : IPL/BCCI
2017 आईपीएल में स्टोक्स, धोनी और रहाणे एक साथ RPS टीम से खेले थे। उस साल पुणे की टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में पुणे को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। स्टोक्स 2017 में शानदार फॉर्म में रहे थे और 12 मैचों में 316 रन बनाए थे। साथ ही 12 विकेट भी झटके थे। वहीं, रहाणे ने भी बल्ले से कमाल दिखाया था और 16 मैचों में 382 रन बनाए थे। स्टोक्स इंटरनेशनल कमिटमेंट के चलते कोई भी प्लेऑफ मैच नहीं खेले थे। इसकी कमी भी पुणे को फाइनल में खली थी, नहीं तो टीम के पास चैंपियन बनने का मौका था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।