सब्सक्राइब करें

IPL 2024: क्या आखिरी बार साथ दिखेंगे विराट-धोनी? ये समीकरण बना रहे CSK-RCB मैच को नॉकआउट, चार टीमें होंगी तय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 May 2024 05:34 PM IST
सार

यह धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा है। विराट और धोनी को साथ देखने का रोमांच और वर्चुअल नॉकआउट इस मैच को सीजन का सबसे बड़ा मैच बना रहा है। आइए हर तरह के समीकरण पर नजर डालते हैं....

विज्ञापन
IPL 2024: Can RCB qualify for playoffs? Virtual Knockout Match against CSK, IPL Playoff Scenario SRH, RCB, CSK
बेंगलुरु बनाम चेन्नई - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में शनिवार यानी 18 मई को चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इसे इस सीजन के सबसे बड़े मैच के तौर पर देखा जा रहा है। इस साल आईपीएल की शुरुआत भी इन्हीं दोनों के बीच मुकाबले से हुई थी। अब चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मैच ही यह तय करेगा कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी। इस मुकाबले को वर्चुअल नॉकआउट मैच भी कहा जा रहा है। समीकरण यह बता रहे हैं कि दोनों के बीच एक खास आंकड़े से जीतने वाली टीम अंतिम-चार में अपनी जगह पक्की कर लेगी।


फैंस इस मैच के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसलिए भी भावुक हैं क्योंकि यह आखिरी बार हो सकता है जब वह विराट कोहली और एमएस धोनी को मैदान पर एकसाथ देखें। हालांकि, विराट अगला सीजन खेलते दिख सकते हैं, लेकिन धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। वह अगले साल खेलेंगे या नहीं, किसी को इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने पिछले साल ही कहा था कि 2024 में वह खेलना चाहते हैं और फैंस को तोहफा देना चाहते हैं। ऐसे में यह उनका आखिरी सीजन माना जा रहा है। विराट और धोनी को साथ देखने का रोमांच और वर्चुअल नॉकआउट इस मैच को सीजन का सबसे बड़ा मैच बना रहा है।
IPL 2024: Can RCB qualify for playoffs? Virtual Knockout Match against CSK, IPL Playoff Scenario SRH, RCB, CSK
आईपीएल 2024 की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
अंक तालिका का मौजूदा हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। मंगलवार को दिल्ली की लखनऊ पर जीत ने राजस्थान को अंतिम चार में भेज दिया। वहीं, दो स्लॉट अभी भी खाली हैं। बाकी बचे दो स्लॉट के लिए अभी पांच टीमें रेस में हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं। हालांकि, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई को छोड़कर बाकी दोनों टीमों का नेट रन रेट निगेटिव है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.406, चेन्नई का नेट रन रेट +0.528 और बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.387 है। दिल्ली का नेट रन रेट -0.377 और लखनऊ का नेट रन रेट -0.787 है। दिल्ली और लखनऊ की टीमें अभी भी तकनीकी तौर पर आईपीएल में बनी हुई हैं, लेकिन उनके आगे बढ़ने की संभावना बेहद कम है।
IPL 2024: Can RCB qualify for playoffs? Virtual Knockout Match against CSK, IPL Playoff Scenario SRH, RCB, CSK
इस मैच के साथ ही सीजन की शुरुआत हुई थी - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली का लीग राउंड में अभियान समाप्त हो चुका है और उनका पॉजिटिव होने का कोई सवाल नहीं है, जबकि लखनऊ जितना निगेटिव है, उसे 17 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में 100+ रन के भारी अंतर से जीत हासिल करनी होगी। या फिर यह मनाना होगा कि सनराइजर्स अपने दोनों मैच भारी भरकम अंतर से हारे, क्योंकि चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मैच में जीतने वाली टीम का प्लेऑफ में पहुंचना तय है। ऐसे में समीकरण CSK बनाम RCB मैच को सबसे अहम मुकाबला बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Can RCB qualify for playoffs? Virtual Knockout Match against CSK, IPL Playoff Scenario SRH, RCB, CSK
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई ने बेंगलुरु को एक रन से भी हराया तो प्लेऑफ में
सनराइजर्स हैदराबाद के अगले दो मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ है। एसआरएच की टीम अगर एक भी मैच जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, सनराइजर्स के दोनों मैच गंवाने पर चेन्नई और बेंगलुरु दोनों के एकसाथ पहुंचने के भी समीकरण बन सकते हैं। यानी दिल्ली और लखनऊ लगभग बाहर हो चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंक लेकर प्लेऑफ की रेस में है। उसे 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से अपने होम ग्राउंड पर भिड़ना है। सबसे आसान समीकरण यह है कि सनराइजर्स अपने एक भी मैच जीते और प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बने।

इसके बाद चेन्नई की टीम अगर बेंगलुरु को एक भी रन से हराती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, सनराइजर्स के पहुंच जाने के बाद बेंगलुरु को पहुंचने के लिए उन्हें चेन्नई को 18 या इससे ज्यादा रन से या फिर चेन्नई द्वारा दिए गए लक्ष्य को 18.1 ओवर या इससे पहले हासिल करना होगा। इस समीकरण के साथ बेंगलुरु को चेन्नई को हराने पर दोनों टीमों के 14-14 अंक होंगे, लेकिन बेंगलुरु का नेट रन रेट चेन्नई से बेहतर हो जाएगा और टीम अंतिम चार में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी।
विज्ञापन
IPL 2024: Can RCB qualify for playoffs? Virtual Knockout Match against CSK, IPL Playoff Scenario SRH, RCB, CSK
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स के दोनों मैच हारने पर CSK-RCB दोनों का बनेगा मौका
अगर सनराइजर्स की टीम अपने दोनों मैच भारी भरकम मान लीजिए 50-50 रन के अंतर से हारती है तो उसके 14 अंक ही रह जाएंगे और नेट रन रेट भी गिरेगा। इस स्थिति में अगर बेंगलुरु की टीम चेन्नई से हार जाती है तो सनराइजर्स का नेट रन रेट पॉजिटिव होने के कारण टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, क्योंकि आरसीबी के 12 अंक ही रह जाएंगे। सनराइजर्स का नेट रन रेट निगेटिव हुआ तो उसे दिल्ली और लखनऊ से टक्कर मिलेगी। वहीं, चेन्नई ऑटोमेटिक प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

सनराइजर्स के दोनों मैच भारी भरकम अंतर से हारने पर मान लीजिए बेंगलुरु चेन्नई को 20 रन से हरा देती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट भी बेहतर हो जाएगा। इस स्थिति में चेन्नई और बेंगलुरु दोनों के पहुंचने की स्थिति बन सकती है। बेंगलुरु के चेन्नई को एक या दो रन से हराने पर भी दोनों टीमों के पहुंचने की संभावना बन सकती है, लेकिन, दोनों टीमों का नेट रन रेट सनराइजर्स हैदराबाद से बेहतर होना चाहिए। हालांकि, ऐसा होने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में है और उसे गुजरात और पंजाब के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर मैच खेलने हैं। ऐसे में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबले पर ही सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed