फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: क्या कप्तानी एक खिलाड़ी के खेल को प्रभावित करती है? गंभीर ने धोनी का नाम लेकर दिया उदाहरण, जानें

Sun, 17 Dec 2023 04:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Dec 2023 04:56 PM IST
सार

गंभीर ने खुद कम समय के लिए भारत की कप्तानी की और यहां तक कि 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल का खिताब भी जीता। गंभीर ने बताया कि एक खिलाड़ी को उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल के आधार पर चुना जाता है।

विज्ञापन
IPL 2024: Does captaincy affect a player's game? Gautam Gambhir gave example by taking MS Dhoni name, know
धोनी और गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि कप्तानी का किसी खिलाड़ी की बल्लेबाजी पर कोई खास असर नहीं पड़ता है और उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए कई पूर्व भारतीय कप्तानों का नाम लिया। हाल ही में एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बातचीत में गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली का जिक्र करते हुए कहा कि असाधारण रूप से सफल कप्तान होने के बावजूद उनका खेल अतिरिक्त जिम्मेदारियों से प्रभावित नहीं था। उन्होंने अपनी दलील में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कप्तानों का भी नाम लिया।
IPL 2024: Does captaincy affect a player's game? Gautam Gambhir gave example by taking MS Dhoni name, know
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कप्तान होने से बल्लेबाजी या खुद के खेल पर असर पड़ता है। ऐसे कई कप्तान रहे हैं जिन्होंने कप्तान रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। यह व्यक्तिगत मानसिकता के बारे में है। एमएस धोनी, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी तरह रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं।
IPL 2024: Does captaincy affect a player's game? Gautam Gambhir gave example by taking MS Dhoni name, know
गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
गंभीर ने खुद कम समय के लिए भारत की कप्तानी की और यहां तक कि 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल का खिताब भी जीता। गंभीर ने बताया कि एक खिलाड़ी को उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल के आधार पर चुना जाता है, जिसमें कप्तानी एक क्रिकेटर के लिए केवल एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Does captaincy affect a player's game? Gautam Gambhir gave example by taking MS Dhoni name, know
एमएस धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'जब कप्तान बल्लेबाजी के लिए उतरता है तो उसका मुख्य काम रन बनाना होता है। आपको टीम में बल्लेबाज या गेंदबाज के रूप में चुना जाता है। कप्तानी आपको दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी है। बल्लेबाजी करते समय अगर आप सोचते हैं कि मैं कप्तान हूं, तो गेंद या बल्ले को पता नहीं होता कि आप कप्तान हैं। जब आपके हाथ में बल्ला होता है तो आप बल्लेबाज होते हैं और जब आपके पास गेंद होती है तो आप गेंदबाज होते हैं। जब आप आउट होते हो या अपना ओवर पूरा करते हो तो आप कप्तान बन जाते हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed