{"_id":"6653f9c25081c91e2c073790","slug":"ipl-2024-kavya-maran-started-crying-after-sunrisers-hyderabad-s-defeat-in-the-title-match-watch-video-2024-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद रोने लगीं काव्या मारन, सामने आया वीडियो, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद रोने लगीं काव्या मारन, सामने आया वीडियो, देखें
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने प्रभावशाली आईपीएल 2024 अभियान को चैंपियन बनकर समाप्त किया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता। यह 2012 और 2014 के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा आईपीएल खिताब था। आंद्रे रसेल ने तीन विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए। इसकी बदौलत केकेआर ने एसआरएच को सिर्फ 113 रन पर समेट दिया। जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर की जबरदस्त बैटिंग ने टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई।
2 of 5
काव्या मारन
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपने आंसुओं को छुपा नहीं सकीं। वह कैमरे की दूसरी तरफ सर घुमाकर आंसूओं को पोछती दिखीं। इसके बाद उन्होंने भीड़ का अभिवादन भी स्वीकार किया और केकेआर की टीम को बधाई देती भी दिखीं। मैच के बाद उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दूसरी ओर केकेआर खेमे में जमकर जश्न मनाया गया। वेंकटेश अय्यर ने मैच के बाद कहा- सच में खुश हूं। इसका श्रेय अभिषेक नायर को जाता है। उन्होंने जिस तरह से फ्रेंचाइजी के लिए काम किया है, उसका सारा श्रेय उन्हें जाता है। कुछ योगदानों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि ऐसा न हो। उन्होंने ही इस भारतीय कोर का निर्माण किया था और अच्छे खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा था। हमने 10 साल तक इस खिताब का इंतजार किया। इसका श्रेय प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
यह केकेआर का एक दशक में पहला आईपीएल खिताब था और यह गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में आया था। संयोग से केकेआर ने अपने पिछले दो खिताब गंभीर की कप्तानी में ही जीते थे। मैच के बाद नीतीश राणा ने कहा- जब जीजी भाई को मेंटर नियुक्त किया गया था तो मैंने उन्हें मैसेज किया था और कहा था कि मैं बहुत खुश हूं कि वह केकेआर में वापस आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर हम ट्रॉफी उठाते हैं और पोडियम पर पहुंचते हैं तो उन्हें और खुशी होगी। अब वह दिन आ गया है और मैं उस संदेश को कभी नहीं भूलूंगा।
विज्ञापन
5 of 5
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर के खिलाड़ियों की जीत का जश्न मनाते हुए रिंकू सिंह ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा- अभी बहुत अच्छा लग रहा है। सपना सच हो गया है। मैं इस टीम के साथ सात साल से हूं और हम बहुत खुश हैं। जीजी सर को श्रेय। मैं आखिरकार आईपीएल ट्रॉफी उठाऊंगा। यह भगवान की योजना थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।