{"_id":"65f32f9f7b51f1de1d07e874","slug":"ipl-2024-mumbai-indians-wanted-to-release-bumrah-hardik-parthiv-patel-said-rohit-sharma-saved-career-2024-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'बुमराह-हार्दिक को रिलीज करना चाहता था मुंबई', पूर्व क्रिकेटर बोले- रोहित ने बचाया था दोनों का करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'बुमराह-हार्दिक को रिलीज करना चाहता था मुंबई', पूर्व क्रिकेटर बोले- रोहित ने बचाया था दोनों का करियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 Mar 2024 09:48 AM IST
सार
पार्थिव पटेल ने कहा- 2017 सीजन में रोहित शर्मा को लगा कि वह एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अधिक योगदान दे सकते हैं। इसलिए रोहित ने खुद को डिमोट किया और मैंने जो बटलर के साथ ओपनिंग की।
विज्ञापन
1 of 5
बुमराह, रोहित और हार्दिक
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम एक नए कप्तान के अंदर खेलती दिखेगी। 2013 के बाद पहली बार रोहित शर्मा इस लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। इस साल टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। हिटमैन को कप्तानी से हटाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मुंबई टीम मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना की थी। रोहित ने टीम को पांच खिताब दिलाए, लेकिन नए कोच मार्क बाउचर ने टीम में बदलाव की बात कही थी।
2 of 5
रोहित और हार्दिक
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा था कि वह रोहित को खुलकर बल्लेबाजी करने देना चाहते हैं। ऐसे में उन पर से जिम्मेदारियों को हटाना जरूरी था। इसके लिए हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया। हार्दिक को 2022 आईपीएल से पहले रिलीज कर दिया गया था, अब वह फिर से टीम में वापसी कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने टीम के साथ अपने समय के दौरान मुंबई इंडियंस के कैंप की एक दिलचस्प घटना साझा की।
3 of 5
पार्थिव पटेल
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा, 'रोहित हमेशा अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहते हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या हैं। बुमराह 2014 में पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़े थे, लेकिन जब उन्होंने 2015 में अपना पहला सीजन खेला, तो उनके लिए सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्हें सीजन के बीच में रिलीज किया जाना था, लेकिन रोहित को लगा कि यह खिलाड़ी आने वाले समय में चमकने वाला है और उन्होंने मैनेजमेंट से उन्हें बरकरार रखने की अपील की थी। अब आपने देखा कि कैसे 2016 से बुमराह का प्रदर्शन अगले स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्थिव ने कहा- ऐसा ही हार्दिक पंड्या के साथ भी है। जब वह 2015 में टीम में शामिल हुए, तो वह काफी शानदार रहे थे। हालांकि, 2016 में उनका सीजन खराब रहा। बात यह है कि जब आप एक अनकैप्ड खिलाड़ी होते हैं, तो फ्रेंचाइजी आपको जल्दी से रिलीज करती है और फिर आकलन करती है कि कोई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी या अन्य घरेलू मैचों में कैसा प्रदर्शन कर रहा है। इसके बाद ही उन्हें टीम में वापस लिया जाता है। हालांकि, रोहित ने ऐसा नहीं होने दिया। यही कारण है कि ये लोग बड़े खिलाड़ी बन गए।
उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहा हूं तो मैं जोस बटलर के बारे में बात कर सकता हूं। 2017 सीजन में रोहित शर्मा को लगा कि वह एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अधिक योगदान दे सकते हैं। इसलिए रोहित ने खुद को डिमोट किया और मैंने जो बटलर के साथ ओपनिंग की।' मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। यह मैच दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि हार्दिक उस टीम के खिलाफ उतरेंगे, जिसे उन्होंने पिछले दो सीजन में बनाया है। 2022 में हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी, जबकि पिछले सीजन में गुजरात उपविजेता रही थी। इस सीजन गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल संभालेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।