फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: शाहरुख ने गंभीर के माथे को चूमा, गौरी-सुहाना और पूरी टीम के साथ खिंचवाई तस्वीर, देखें जीत के खास पल

Mon, 27 May 2024 10:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 May 2024 10:10 AM IST
सार

शाहरुख ने मैच जीतते ही पत्नी गौरी को गले लगा लिया और भावुक हो गए। आइए तस्वीरों में कोलकाता के जीत के पल देखते हैं...

विज्ञापन
IPL 2024: Shah Rukh Khan kissed Gambhir on forehead, hugged Gauri-Suhana, victory lap, Winning Moment Photos
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है। रविवार को खेले गए फाइनल में केकेआर ने 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। इससे पहले कोलकाता ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था। चैंपियन बनने के बाद केकेआर टीम के मालिक शाहरुख बेहद खुश नजर आए। उन्होंने टीम के मेंटर गौतम गंभीर के माथे पर किस किया और जीत दिलाने के लिए आभार जताया। इतना ही नहीं, शाहरुख ने मैच जीतते ही पत्नी गौरी को गले लगा लिया और भावुक हो गए। आइए तस्वीरों में कोलकाता के जीत के पल देखते हैं...
IPL 2024: Shah Rukh Khan kissed Gambhir on forehead, hugged Gauri-Suhana, victory lap, Winning Moment Photos
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर के मालिक शाहरुख खान रविवार को चेन्नई में नाइट राइडर्स के खिताब जीतने के बाद खुश थे। बॉलीवुड सुपरस्टार ने जीत का जश्न मनाया। उन्होंने विजयी रन के ठीक बाद बेटी सुहाना और बेटा अबराम और आर्यन के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में भावुक हो गए। शाहरुख ने टीम के जश्न में शामिल होने में बिल्कुल भी देरी नहीं की।

View this post on Instagram

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

IPL 2024: Shah Rukh Khan kissed Gambhir on forehead, hugged Gauri-Suhana, victory lap, Winning Moment Photos
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख खान ने नाइट राइडर्स के मेंटर के रूप में अपने पहले सीजन में इस गौतम गंभीर के योगदान की सराहना करते हुए उनके माथे पर किस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Shah Rukh Khan kissed Gambhir on forehead, hugged Gauri-Suhana, victory lap, Winning Moment Photos
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
श्रेयस अय्यर गंभीर के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले केकेआर के दूसरे कप्तान बने। नाइट राइडर्स ने प्रतिष्ठित खिताब के लिए अपना 10 साल का इंतजार समाप्त किया।
विज्ञापन
IPL 2024: Shah Rukh Khan kissed Gambhir on forehead, hugged Gauri-Suhana, victory lap, Winning Moment Photos
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
बाद में गौतम गंभीर ने भी सुनील नरेन को खुशी से गोद में उठाया। गंभीर जीत के बाद पहली बार इस लीग में मुस्कुराते दिखे। 2012 और 2014 में चैंपियन बनने वाली टीम में नरेन और गंभीर साथ खेल रहे थे। नरेन को इस साल मोस्ट वैलुएबल खिलाड़ी यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 17 मैचों में 488 रन बनाए और 15 विकेट भी लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed