फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: 'तीन कैच टपकाने के बाद...', कप्तान गिल ने इन पर हार का फोड़ा ठीकरा, मैच के हीरो रोहित ने कही यह बात

Sat, 31 May 2025 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 May 2025 09:00 AM IST
सार

मुंबई ने रोहित शर्मा की 81 रन और जॉनी बेयरस्टो की 47 रन की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

विज्ञापन
IPL 2025: GT Captain Shubman Gill blamed fielders for eliminator defeat, MI Rohit Sharma Said this Bairstow
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस हार के साथ गुजरात की टीम आईपीएल से बाहर हो गई। अब मुंबई का सामना क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से होगा। लीग से बाहर होने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने हार का ठीकरा अपने फील्डर्स पर फोड़ा है। गिल ने कहा कि पावरप्ले में तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता।


मुंबई ने रोहित शर्मा की 81 रन और जॉनी बेयरस्टो की 47 रन की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साई सुदर्शन के 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
IPL 2025: GT Captain Shubman Gill blamed fielders for eliminator defeat, MI Rohit Sharma Said this Bairstow
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
'पावरप्ले में कैच छोड़ना घातक साबित हुआ'
भारत के नए टेस्ट कप्तान गिल ने कहा, 'आखिरी तीन चार ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन यह अच्छा मैच था। तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता, खासकर पावरप्ले में।' गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाए। इनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे। रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए डेब्यू करने वाले कुसाल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया।
IPL 2025: GT Captain Shubman Gill blamed fielders for eliminator defeat, MI Rohit Sharma Said this Bairstow
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
'सुदर्शन और सुंदर ने अच्छी बल्लेबाजी की'
गिल ने कहा, 'गेंदबाजों के लिए नियंत्रण करना आसान नहीं होता। हमारा संदेश साफ था कि अपने हिसाब से खेलो। सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर से यही कहा गया था। आखिरी दो तीन मैच हमारे पक्ष में नहीं गए लेकिन टीम को खासकर साइ को शानदार प्रदर्शन का श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत ही बढिया खेला। इस पिच पर 210 का स्कोर अच्छा होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: GT Captain Shubman Gill blamed fielders for eliminator defeat, MI Rohit Sharma Said this Bairstow
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
जीवनदान का पूरा फायदा उठाना चाहते थे रोहित
वहीं ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपनी पारी में मिले जीवनदानों का पूरा फायदा उठाना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैंने इस सीजन सिर्फ चार अर्धशतक बनाए। मैं और अर्धशतक बनाना चाहता था। मुझे एलिमिनेटर खेलने का महत्व पता है। यह जीत टीम प्रयासों से मिली है। जब भी मैं खेलता हूं तो लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करना ही होता है। इस मैच में किस्मत ने मेरा साथ दिया और मुझे पता था कि इसका पूरा फायदा उठाना है। मुझे खुशी है कि ऐसा कर सका और टीम को अच्छी स्थिति में ला पाया। हमें पता था कि ओस गिरने के बाद यह काफी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।'
विज्ञापन
IPL 2025: GT Captain Shubman Gill blamed fielders for eliminator defeat, MI Rohit Sharma Said this Bairstow
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
हिटमैन ने बेयरस्टो की तारीफ की
हिटमैन 410 रनों के साथ इस सीजन मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह केवल सूर्यकुमार यादव से पीछे हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक 673 रन बनाए हैं। रोहित ने MI की पारी को धमाकेदार शुरुआत देने में मदद करने के लिए अपने ओपनिंग पार्टनर जॉनी बेयरस्टो की तारीफ की। रोहित ने कहा, 'मैंने बेयरस्टो को पिछले कई वर्षों से दूसरी टीम से खेलते हुए देखा है। हम जानते हैं कि वह बल्लेबाजी में क्या कर सकते हैं। उन्होंने मिले मौकों को भुनाए और वह कामयाब भी रहे। हम हमेशा ऐसी शुरुआत की तलाश में रहते हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed