{"_id":"67e145950cd2356b2a03c436","slug":"ipl-2025-ms-dhoni-on-friendship-with-virat-kohli-also-talked-about-bhojpuri-commentary-and-ruturaj-2025-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'पहले कप्तान-खिलाड़ी का रिश्ता था, अब अच्छे दोस्त...', विराट को लेकर बोले धोनी, भोजपुरी पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'पहले कप्तान-खिलाड़ी का रिश्ता था, अब अच्छे दोस्त...', विराट को लेकर बोले धोनी, भोजपुरी पर भी की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 24 Mar 2025 05:14 PM IST
सार
धोनी ने 2014 में टेस्ट से संन्यास लिया था और 2016-17 में वनडे-टी20 की कप्तानी छोड़ी थी। तब टीम के उपकप्तान रहे विराट कोहली को तीनों प्रारूप में कप्तानी सौंपी गई थी। इसके बाद कई बार दोनों के अनबन की खबरें सामने आईं थीं, लेकिन अब धोनी ने कोहली के साथ अपनी दोस्ती पर बातचीत की है।
विज्ञापन
1 of 7
कोहली और धोनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ आगाज किया। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में धोनी भले ही कोई रन नहीं बना पाए हों, लेकिन उनके मैदान पर आने ने ही सुर्खियां बटोरीं। पूरे मैदान में थाला-थाला के नारे लगे। अब धोनी ने आईपीएल और कई अन्य विषयों पर बात की है। उन्होंने विराट कोहली के साथ अपनी दोस्ती पर भी प्रकाश डाला है। साथ ही भोजपुरी कमेंट्री को लेकर भी बातचीत की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...
2 of 7
कोहली और धोनी
- फोटो : ANI
धोनी ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। धोनी ने बताया कि उनका रिश्ता पिछले कुछ वर्षों में दोस्ती में बदल गया है। उन्होंने कहा, 'यह रिश्ता पहले एक कप्तान और एक युवा खिलाड़ी के बीच था, लेकिन समय के साथ हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए। अब हम दोनों कप्तान नहीं हैं और इसलिए हमें मैच से पहले बात करने का अधिक समय मिलता है।'
रवि किशन भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे हैं
- फोटो : ANI
धोनी ने आईपीएल की क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के फैसले का समर्थन किया। दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर कई भाषाओं में आईपीएल का प्रसारण हो रहा है। धोनी ने कहा, 'मैंने बहुत अधिक क्षेत्रीय कमेंट्री नहीं सुनी है, लेकिन मुझे पता है कि भोजपुरी कमेंट्री में बहुत अधिक जोश होता है। यह मुझे स्कूल के दिनों की रेडियो कमेंट्री की याद दिलाती है, जहां कमेंटेटर पूरी तरह से खेल में डूब जाते थे। मुझे यह बहुत दिलचस्प लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
धोनी
- फोटो : ANI
धोनी ने कहा कि आईपीएल में प्रासंगिक बने रहने के लिए वह खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बल्लेबाज अब जोखिम लेने को तैयार हैं। अब बल्लेबाजों का मानना है कि उचित क्रिकेट शॉट्स के साथ वे बड़े स्ट्रोक खेल सकते हैं और साथ ही वे अपने शॉट चयन में सुधार कर रहे हैं फिर चाहे वह तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्कूप हो, स्वीप हो या तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्वीप हो।'
उन्होंने कहा, 'मैं उनसे अलग नहीं हूं। मुझे भी खुद को ढालना होगा। जहां मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं, वहां मेरे लिए यही जरूरी है। आपको कोशिश करनी होगी और प्रासंगिक बने रहना होगा। हमने जिस तरह से 2008 में टी20 खेला था और जिस तरह से हम पिछले साल आईपीएल में खेले उसमें बहुत अंतर था। पहले विकेट काफी टर्न लेते थे लेकिन अब भारत के विकेट पहले की तुलना में काफी बेहतर बन गए हैं। यह बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।