{"_id":"67eb828da22569f83b0d0648","slug":"ipl-2025-rohit-sharma-return-in-t20-not-good-broke-15-year-old-unwanted-record-least-runs-after-first-3-inns-2025-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 267 दिन बाद टी20 में वापसी करने वाले हिटमैन का बल्ला अब तक खामोश, तोड़ा 15 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 267 दिन बाद टी20 में वापसी करने वाले हिटमैन का बल्ला अब तक खामोश, तोड़ा 15 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड
Tue, 01 Apr 2025 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:38 AM IST
सार
आईपीएल 2025 में रोहित ने अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शून्य से की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह आठ रन बना सके थे। वहीं, केकेआर के खिलाफ वह 13 रन ही बना सके।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का बल्ला अब तक खामोश है। हिटमैन ने पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल खेलने के बाद पहली बार किसी टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। आईपीएल के 18वें सत्र में उन्होंने अब तक तीन पारियां खेली हैं और कुल मिलाकर 21 रन ही बना पाए हैं। उन्होंने आईपीएल की शुरुआती तीन पारियों के बाद सबसे कम स्कोर बनाने का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
इम्पैक्ट सब के तौर पर मैदान पर उतरे
रोहित की हालत ऐसी है कि सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट के तौर पर उतारा गया। वह फील्डिंग करने नहीं आए। रोहित 267 दिन बाद आईपीएल के जरिये टी20 खेलने उतरे थे, लेकिन उनका यह मकसद अब तक सफल नहीं हो सका है। पिछले सीजन उन्हें मुंबई की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा था। अब इस सीजन भी वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। हिटमैन आईपीएल की अपनी पिछली 10 पारियों में सिर्फ 141 रन ही बना सके हैं। उन्होंने सिर्फ एक बार 20 से ज्यादा रन (पिछले सत्र में लखनऊ के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली) बनाए थे। इस दौरान उनकी पारी- 13, 8, 0, 68, 19, 4, 11, 4, 8, 6 रन की रही है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: शुरुआती तीन में दो मैच गंवाने के बाद कभी चैंपियन नहीं बनी CSK, क्या इस साल टूटेगा यह अनचाहा रिकॉर्ड?

तीन पारियों के बाद रोहित का दूसरा सबसे कम स्कोर
21 रन रोहित का आईपीएल में शुरुआती तीन पारियों को मिलाकर दूसरा सबसे कम एग्रीगेट स्कोर है। उन्होंने 2010 का अपना रिकॉर्ड तोड़ा। 2010 आईपीएल में हिटमैन ने अपनी शुरुआती तीन पारियों को मिलाकर 33 रन बनाए थे। वहीं, 2017 का आईपीएल सत्र रोहित के लिए सबसे खराब रहा था। तब के सीजन में हिटमैन ने अपनी तीन शुरुआती पारियों को मिलाकर नौ रन बनाए थे। वहीं, 2018 आईपीएल में हिटमैन ने अपनी शुरुआती तीन पारियों को मिलाकर 44 रन बनाए थे।

आईपीएल सीजन की शुरुआती तीन पारियों के बाद रोहित के सबसे कम रन (कब-कब)
यह भी पढ़ें: आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बनी MI
- साल 2017: शुरुआती तीन पारियों के बाद रोहित ने 9 रन बनाए।
- साल 2025: शुरुआती तीन पारियों के बाद रोहित ने 21 रन बनाए।
- साल 2010: शुरुआती तीन पारियों के बाद रहित ने 33 रन बनाए।
- साल 2018: शुरुआती तीन पारियों के बाद रोहित न 44 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बनी MI
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
रोहित एक बार शून्य पर भी आउट हुए
आईपीएल 2025 में रोहित ने अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शून्य से की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह आठ रन बना सके थे। वहीं, केकेआर के खिलाफ वह 13 रन ही बना सके। हालांकि, मुंबई को इस मैच में इसका फर्क नहीं पड़ा और एमआई की टीम केकेआर को आठ विकेट से हराने में कामयाब रही। 117 रन के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने 12.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। रियान रिकेलटन ने नाबाद 62 रन और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। यह मुंबई का ओवर के लिहाज से 100+ के लक्ष्य का दूसरा सबसे तेज रन चेज भी है।