फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: रिटेंशन कीमत में सनराइजर्स के हेनरिक क्लासेन ने विराट कोहली को पछाड़ा, 23 करोड़ रुपये में हुए रिटेन

Thu, 31 Oct 2024 07:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Oct 2024 07:42 PM IST
सार

क्लासेन को स्पिन खेलने में महारत हासिल है। आईपीएल 2024 में क्लासेन ने 16 मैचों में 171.07 के स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए थे। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: Sunrisers Hyderabad Heinrich Klaasen beats Virat Kohli in retention price, retained for Rs 23 crore
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। यह रिटेन हुए खिलाड़ी द्वारा कीमत को लेकर बनाया गया नया रिकॉर्ड है। क्लासेन ने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। विराट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अगले सीजन के लिए 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड विराट के नाम ही थी। आईपीएल 2018 के लिए ऑक्शन से पहले आरसीबी ने विराट को 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। यह तब के रिटेंशन स्लैब की सबसे ज्यादा कीमत से दो करोड़ रुपये ज्यादा थे। 
IPL 2025: Sunrisers Hyderabad Heinrich Klaasen beats Virat Kohli in retention price, retained for Rs 23 crore
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL
सनराइजर्स ने इन्हें किया रिटेन
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है और पांचों कैप्ड खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। मुंबई की तरह ऑक्शन में इनके पास राइट टू मैच कार्ड से एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का मौका मिलेगा। सनराइजर्स ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है जो कि रिकॉर्ड है। रिटेंशन के इतिहास में आज तक किसी को इतनी रकम नहीं मिली थी। वहीं, टीम ने कप्तान कमिंस को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। कमिंस ने सैलरी कट किया है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को 14-14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ये दोनों एक बार फिर टीम के लिए ओपनिंग करते दिखेंगे। ऑलराउंडर नीतीश को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। 
IPL 2025: Sunrisers Hyderabad Heinrich Klaasen beats Virat Kohli in retention price, retained for Rs 23 crore
आरसीबी - फोटो : IPL
बेंगलुरु ने तीन खिलाड़ियों को किया रिटेन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। रजत और विराट कैप्ड खिलाड़ी और यश अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने विराट को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, रजत को 11 करोड़ रुपये और यश को पांच करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। कोहली अगले सीजन कप्तानी कर सकते हैं। वहीं, फ्रेंचाइजी अब ऑक्शन में अच्छे गेंदबाजों को टारगेट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Sunrisers Hyderabad Heinrich Klaasen beats Virat Kohli in retention price, retained for Rs 23 crore
हेनरिक क्लासेन - फोटो : IPL/BCCI
क्लासेन का फॉर्म बेहतरीन
क्लासेन हाल फिलहाल में टी20 में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। वह मौजूदा समय के टी20 के सबसे इनफॉर्म प्लेयर हैं। क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 52 टी20 मैच खेले हैं और 142.72 के शानदार स्ट्राइक रेट से 912 रन बनाए हैं। इनमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, आईपीएल में क्लासेन ने 35 मैचों में 168.31 के स्ट्राइक रेट से 993 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय और लीग दोनों को मिलाकर क्लासेन ने 217 टी20 मैचों में 150.35 के स्ट्राइक रेट से 4861 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
IPL 2025: Sunrisers Hyderabad Heinrich Klaasen beats Virat Kohli in retention price, retained for Rs 23 crore
हेनरिच क्लासेन - फोटो : ANI
क्लासेन ने 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी विस्फोटक पारी खेली थी और भारत के हाथों से मैच को दूर कर दिया था। हार्दिक पांड्या के उनको आउट करते ही मैच पलट गया था और टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में क्लासेन ने 27 गेंद पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे। उन्हें स्पिन खेलने में महारत हासिल है। आईपीएल 2024 में क्लासेन ने 16 मैचों में 171.07 के स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए थे। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। अगले सीजन में वह क्या जलवा बिखेरते हैं, यह तो देखने वाली बात होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed