फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक से लेकर म्हात्रे के दमदार प्रदर्शन तक, देखिए आईपीएल के इस सत्र के यादगार पल

Wed, 28 May 2025 07:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 28 May 2025 07:48 PM IST
सार

आईपीएल के 70 मैच के शुरुआती दौर को खत्म होने में कुल 67 दिन लगे, इनमें भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण हुआ 10 दिन का ब्रेक भी शामिल है। प्लेऑफ से पहले एक नजर उन खास पलों पर डालते हैं जो सभी के जहन में बस गए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2025 Vaibhav Suryavanshis record ton to Ayush Mhatres exploits Rishabh Pant struggle know highs and lows
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी कल से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के 70 मैच के शुरुआती दौर को खत्म होने में कुल 67 दिन लगे, इनमें भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण हुआ 10 दिन का ब्रेक भी शामिल है। इससे पहले एक नजर उन खास पलों पर डालते हैं जो सभी के जहन में बस गए हैं। आइये देखते हैं इस सीजन का उतार-चढ़ाव भरा सफर...
IPL 2025 Vaibhav Suryavanshis record ton to Ayush Mhatres exploits Rishabh Pant struggle know highs and lows
वैभव सूर्यवंशी-प्रियांश आर्या - फोटो : ANI
युवाओं ने बिखेरी चमक
हर बार की तरह इस सत्र में भी युवाओं ने महफिल लूटी। राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा वह अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे भी कम नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी पारियों से चेन्नई को मुस्कुराने का मौका दिया। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के अनकैप्ड बल्लेबाज प्रियांश आर्या भी शामिल हैं, जिन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। पंजाब के प्रभसिमरन सिंह भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया।
IPL 2025 Vaibhav Suryavanshis record ton to Ayush Mhatres exploits Rishabh Pant struggle know highs and lows
ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
हैदराबाद ने दूसरे सबसे बड़े स्कोर से की शुरुआत और तीसरे सबसे बड़े स्कोर से खत्म किया सत्र
आईपीएल 2024 की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद सबसे खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरी थी और टीम ने शुरुआत भी आक्रामक अंदाज में की थी। हालांकि, टीम इसे बरकरार नहीं रख पाई। उनके बल्लेबाज अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने में विफल रहे। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से सत्र का आगाज किया और छह विकेट पर 286 रन से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वहीं, टीम ने आईपीएल 2025 का समापन गत विजेता केकेआर के खिलाफ तीन विकेट पर 278 रन से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Vaibhav Suryavanshis record ton to Ayush Mhatres exploits Rishabh Pant struggle know highs and lows
आयुष म्हात्रे-धोनी-डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : ANI
चेन्नई सुपर किंग्स को मिली सीख
पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के भरोसे उतरी थी, लेकिन सत्र खत्म होते-होते उन्हें अपनी इस रणनीति को छोड़ना पड़ा और बेंच पर बैठी युवा प्रतिभाओं को मौका देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसका सबसे सफल उदाहरण 17 वर्षीय मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैं। उन्होंने टीम की परेशानियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेवॉल्ड ब्रेविस ने अंत में शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के 20 वर्षीय नूर अहमद सीएसके के सबसे सफल स्पिनर रहे जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा उतने प्रभावी नहीं साबित हुए।
विज्ञापन
IPL 2025 Vaibhav Suryavanshis record ton to Ayush Mhatres exploits Rishabh Pant struggle know highs and lows
शुभमन गिल-साई सुदर्शन - फोटो : ANI
साई सुदर्शन ने लूटी महफिल
गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इस सत्र में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिखाया कि जोखिम लिए बिना भी रन जुटाए जा सकते हैं। सुदर्शन अब तक 679 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज को उनके इस प्रदर्शन का इनाम भी मिला। उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed