{"_id":"68147c95f28008b59108165a","slug":"ipl-2025-we-make-young-players-superstars-rr-coach-dishant-yagnik-after-team-out-of-playoff-race-2025-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'हम युवा खिलाड़ियों को सुपरस्टार बनाते हैं', टीम बाहर हो चुकी, लेकिन अपने गुणगान में जुटे RR के कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'हम युवा खिलाड़ियों को सुपरस्टार बनाते हैं', टीम बाहर हो चुकी, लेकिन अपने गुणगान में जुटे RR के कोच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 May 2025 01:34 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में केवल छह अंक हैं और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। हालांकि, इस टीम को इंग्लैंड के सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान बटलर और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बोल्ट की बड़ी कमी खल रही है।
विज्ञापन
1 of 6
पराग और द्रविड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई के खिलाफ हार के साथ ही टीम के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें समाप्त हो गईं। हालांकि, टीम के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक अपने और अपनी टीम के गुणगान में जुटे हैं। याग्निक ने कहा कि मेगा नीलामी से पहले जोस बटलर और ट्रेंट बोल्ट जैसे सुपरस्टार को रिलीज करने की आलोचना के बावजूद उनकी टीम युवाओं का समर्थन करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम युवा खिलाड़ियों को सुपरस्टार बनाती है।
2 of 6
बटलर और सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान को खल रही बटलर-बोल्ट की कमी
राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में केवल छह अंक हैं और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को आरआर को 100 रन से हराया। रॉयल्स की टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जिनमें आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं, लेकिन इस टीम को इंग्लैंड के सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान बटलर और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बोल्ट की बड़ी कमी खल रही है।
3 of 6
ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र
- फोटो : IPL/BCCI
पिछले साल और इस साल में टीम में अंतर
याग्निक से जब पिछले साल की टीम और इस साल की टीम के बीच अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'स्टार (खिलाड़ियों) के बारे में आपके प्रश्न में एक बड़ा मुद्दा है। जब भी कोई नया खिलाड़ी आता है, तो वह स्टार नहीं होता है, लेकिन उसे स्टार बनाया जाता है। पिछले साल हमारे पास जो खिलाड़ी थे, जब वे टीम में आए तो वे स्टार नहीं थे, लेकिन वे स्टार बन गए और अब जो खिलाड़ी हमारी टीम में हैं, हम उन्हें स्टार बनाएंगे। हम सुपरस्टार खरीदते नहीं हैं, हम सुपरस्टार बनाते हैं और यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिशांत और सैमसन
- फोटो : instagram
'आने वाले समय में स्टार बन जाएंगे ये खिलाड़ी'
रॉयल्स पिछले साल 14 मैचों में 17 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाज वैभव खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि जायसवाल ने 13 रन बनाए। रॉयल्स की टीम 218 रन का पीछा करते हुए 117 रन पर आउट हो गई। याग्निक ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी को देखिए, जब वह गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे तो हर कोई खुश था। दर्शक खुश थे और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी स्टार बन जाएंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
राजस्थान रॉयल्स की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
'इसी टीम को आगे बढ़ाएंगे और जीतकर दिखाएंगे'
उन्होंने कहा, 'समय आ गया है कि आप इससे आगे की सोचें। जब आपके पास स्टार खिलाड़ी नहीं है, तो आपको इसे भूल जाना होगा और आगे बढ़ना होगा। हमारे पास वैभव, यशस्वी जायसवाल हैं। संजू सैमसन हमारे कप्तान हैं। हम इस टीम के साथ आगे बढ़ेंगे और जीतकर दिखाएंगे।' वैभव ने गुजरात के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 11 छक्के लगाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।