फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashwani Kumar: केकेआर के खिलाफ क्यों घातक साबित हुए अश्विनी कुमार? रियान रिकेल्टन ने खोला राज, जानें क्या कहा

Tue, 01 Apr 2025 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Apr 2025 04:30 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'आप जितना सोचते हैं, अश्विनी उससे कहीं ज्यादा तेज हैं और उनकी गेंद थोड़ी नीचे भी रहती है।' अश्विनी ने सोमवार को केकेआर के खिलाफ 24 रन देकर चार विकेट लिए थे। यह उनका डेब्यू आईपीएल मैच था।

विज्ञापन
IPL 2025: Why did Ashwini Kumar prove fatal against KKR? Ryan Rickelton revealed secret, know what he said MI
रिकेल्टन - फोटो : Rickelton Instagram
आईपीएल 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस की कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत में अश्विनी कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आईपीएल डेब्यू पर चार विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अश्विनी को इस प्रदर्शन के लिए चौतरफा तारीफ मिल रही है। इसी कड़ी में एमआई के ओपनर रियान रिकेल्टन ने भी अश्विन की तारीफ की और कहा कि उनकी गेंद लोग जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेज गति से आती है।
IPL 2025: Why did Ashwini Kumar prove fatal against KKR? Ryan Rickelton revealed secret, know what he said MI
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
अश्विनी की शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने केकेआर को 16.2 ओवर में 116 रन पर समेट दिया और इसके बाद आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। रिकेल्टन ने वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बाद कहा, 'उनकी गेंदबाजी लोग जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेज है। यह उनकी एक बड़ी खूबी है। वह नई गेंद को स्विंग करने में सक्षम हैं।'
IPL 2025: Why did Ashwini Kumar prove fatal against KKR? Ryan Rickelton revealed secret, know what he said MI
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'आप जितना सोचते हैं, अश्विनी उससे कहीं ज्यादा तेज हैं और उनकी गेंद थोड़ी नीचे भी रहती है। वह निश्चित रूप से इस टीम में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वानखेड़े की पिच उनके अनुकूल है। मैं उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं ताकि वह अपने अन्य कौशल भी दिखा सकें। वह मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खोज हैं और मैं वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Why did Ashwini Kumar prove fatal against KKR? Ryan Rickelton revealed secret, know what he said MI
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर के रमनदीप सिंह ने भी अश्विनी को प्रतिभाशाली क्रिकेटर करार दिया। पंजाब के रमनदीप और अश्विनी एक ही अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने कहा, 'अश्वनी बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, वह पंजाब से हैं। आईपीएल की पहचान नए क्रिकेटरों को प्रतिभा दिखाने का मौका देने का है और आप उनकी प्रतिभा देख सकते हैं।' रिकेल्टन ने कहा कि उनके लिए मुंबई इंडियंस के लिए पहला अर्धशतक बनाना बहुत बड़ी राहत थी।
विज्ञापन
IPL 2025: Why did Ashwini Kumar prove fatal against KKR? Ryan Rickelton revealed secret, know what he said MI
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 41 गेंदों पर पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए जिससे मुंबई ने 43 गेंद शेष रहते ही आसान जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत बड़ी राहत थी। पहले दो मैच मुश्किल पिचों पर थे। मुंबई में यहां स्पेंसर (जॉनसन) ने मुझे थोड़ा परेशान किया। उस चुनौती से निपट कर स्कोर करना वाकई बहुत खुशी की बात है। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि टीम को इस जीत से दो अंक मिले।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed