{"_id":"69eb9bc2f292c7f62105ba54","slug":"ipl-2026-rcb-vs-gt-sai-sudarshan-hits-century-breaks-chris-gayle-record-know-2026-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs GT: चिन्नास्वामी में गरजा सुदर्शन का बल्ला, शतक के साथ रचा इतिहास, क्रिस गेल के किस रिकॉर्ड को तोड़ा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs GT: चिन्नास्वामी में गरजा सुदर्शन का बल्ला, शतक के साथ रचा इतिहास, क्रिस गेल के किस रिकॉर्ड को तोड़ा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और शतक जड़ा। इस मैच में सुदर्शन ने क्रिस गेल के एक रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया। आइये जानते हैं...
2 of 4
साई सुदर्शन
- फोटो : IANS
क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा
साई सुदर्शन आईपीएल में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सुदर्शन ने आईपीएल में अपने दो हजार रन सिर्फ 47वीं पारी में पूरे किए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गेल ने यह मुकाम 48वीं पारी में हासिल किया था। गुजरात टाइटंस की तरफ से सुदर्शन आईपीएल में दो हजार रन बनाने वाले शुभमन गिल के बाद महज दूसरे बल्लेबाज भी हैं।
3 of 4
साई सुदर्शन
- फोटो : IANS
सुदर्शन का धमाका
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 76 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभाई। गिल 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, सुदर्शन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सुदर्शन ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साई सुदर्शन-शुभमन गिल
- फोटो : IANS
सुदर्शन और गिल की शानदार साझेदारी
सुदर्शन और गिल ने आईपीएल में पहले विकेट के लिए पांचवीं बार शतकीय साझेदारी निभाई। इस लीग में सुदर्शन-गिल से ज्यादा पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने के मामले में सिर्फ शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी आगे हैं। धवन-वॉर्नर ने आईपीएल में पहले विकेट के लिए छह बार शतकीय साझेदारी जमाई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।