RCB vs CSK: क्या धोनी से फैसले लेने में हुई गलती? कंबोज-सैम की जगह खलील को 19वां ओवर देने पर फ्लेमिंग की सफाई
मैच के दौरान धोनी के खलील अहमद को 19वां ओवर सौंपने के फैसले की निंदा हो रही है। यह फैसला गलत साबित हुआ और इस ओवर में रोमारियो शेफर्ड और आरसीबी ने 33 रन बटोरे। मैच के बाद कोच फ्लेमिंग ने खलील का भरपूर समर्थन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मैच के दौरान धोनी के खलील अहमद को 19वां ओवर सौंपने के फैसले की निंदा हो रही है। खलील अपने शुरुआती दो ओवरों में 32 रन दे चुके थे। इसके बावजूद किसी और को गेंदबाजी नहीं दी गई। तब किफायती साबित हुए अंशुल कंबोज और एक विकेट ले चुके सैम करन के एक-एक ओवर बाकी थे, लेकिन धोनी ने खलील को गेंदबाजी देने का फैसला लिया। यह फैसला गलत साबित हुआ और इस ओवर में रोमारियो शेफर्ड और आरसीबी ने 33 रन बटोरे। मैच के बाद कोच फ्लेमिंग ने खलील का भरपूर समर्थन किया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे आईपीएल में आगे बढ़ने के लिए और विकल्प तलाशेंगे।
NOONE WILL DISCUSS MS DHONI CAPTAINCY BLUNDER OF NOT GIVING 19TH OVER TO SAM CURRAN!!
— कट्टर KKR समर्थक 🦁🇮🇳 ™ (@KKRWeRule) May 3, 2025
I REPEAT NOONE!!
फ्लेमिंग ने शनिवार रात मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'इस सत्र में खलील ने हमारे लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए धोनी का उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को गेंद थमाने का कोई कारण नजर नहीं आता। कंबोज अपनी भूमिका में लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। वह डेथ ओवरों गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। वह भविष्य के लिए एक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन ऐसा कोई कारण नहीं था कि खलील की जगह उन्हें गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जाता।'
RCB vs CSK मैच के तीन खास पल: बल्ला बदलने के लिए कहे जाने पर धोनी ने की यह हरकत; कोहली ने खलील को सिखाया सबक
धोनी जब बल्लेबाजी के लिए आए, उस वक्त सीएसके को 21 गेंद में 42 रन की जरूरत थी। तब धोनी के साथ क्रीज पर जम चुके रवींद्र जडेजा क्रीज पर थे। हालांकि, 17वें ओवर में आठ रन, 18वें ओवर में छह रन और 19वें ओवर में 14 रन आए। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी, लेकिन धोनी ओवर की तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह आठ गेंद में एक छक्के की मदद से 12 रन बना सके।
उनके आउट होने के बाद आखिरी तीन गेंद पर सीएसके को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। इसके बाद नो बॉल पर शिवम दुबे ने छक्का लगाया। फिर समीकरण तीन गेंद पर छह रन का हो गया। हालांकि, फ्री हिट गेंद पर दुबे एक रन ही बना पाए। दो गेंद पर पांच रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर फिर एक रन बना और आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत के लिए चार रन की दरकार थी। हालांकि, आखिरी गेंद पर भी एक ही रन बना और चेन्नई की टीम हाथ में आए मैच को गंवा बैठी।
Dhoni batted poorly tonight
— Saptarshi Das (@Saptarshi713) May 3, 2025
But I don't think Dube straightaway would have made a better impact as he himself had a poor season and RCB might have given pace then.
Also Khaleel has been given the 19th mostly but yeah could have done it differently in hidsight.
VIDEO: डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने में किसकी गलती? समय से DRS नहीं ले पाए, लेकिन बिग स्क्रीन पर नहीं चला टाइमर
धोनी के इस फैसले की भी आलोचना हो रही है कि शिवम दुबे के रहते वह बल्लेबाजी के लिए ऊपर क्यों आए, जबकि उन्हें पता था कि आरसीबी के लिए एक ओवर कोई न कोई स्पिनर करेगा। जैसे ही धोनी मैदान पर आए 18वें ओवर में आरसीबी ने लेग स्पिनर सुयश शर्मा को गेंदबाजी दी और इस ओवर में मात्र छह रन आए। यहां से मैच पलट गया। शिवम दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से सुयश की गेंद पर फायदा उठा सकते थे। हालांकि, फ्लेमिंग ने कहा, 'अगर हमने किसी एक ओवर में अच्छे रन बनाए होते तो हम जीत जाते, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमें 10 ओवर के बाद एक बड़े ओवर की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'
मैच की बात करें तो शनिवार को चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। विराट कोहली ने 33 गेंद में 62 रन, जैकब बेथेल ने 33 गेंद में 55 रन की पारी खेली। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद में नाबाद 53 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है।