सब्सक्राइब करें

IPL: क्या आखिरी बार मुंबई इंडियंस के लिए खेले रोहित? आउट होने के बाद वानखेड़े पर दर्शकों ने ऐसे दिया सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 May 2024 09:39 AM IST
सार

रोहित ने लखनऊ के खिलाफ इस सीजन अपना दूसरा अर्धशतक लगाया, लेकिन आउट होने के बाद वानखेड़े पर मौजूद दर्शकों ने जिस तरह रोहित का अभिवादन किया उससे इन खबरों को बल मिला कि शायद यह इस फ्रेंचाइजी के लिए रोहित का आखिरी मुकाबला था।

विज्ञापन
IPL : Mumbai Indians batter Rohit Sharma gets standing ovation from Wankhede crowd after got out against LSG
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और सीजन का समापन बेहतरीन पारी के साथ किया। रोहित पिछले कुछ मैचों से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे जो भारतीय टीम के लिए भी चिंता की बात हो गई थी क्योंकि भारत को आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है। रोहित ने लखनऊ के खिलाफ इस सीजन अपना दूसरा अर्धशतक लगाया, लेकिन आउट होने के बाद वानखेड़े पर मौजूद दर्शकों ने जिस तरह रोहित का अभिवादन किया उससे इन खबरों को बल मिला कि शायद यह इस फ्रेंचाइजी के लिए रोहित का आखिरी मुकाबला था। 
Trending Videos
IPL : Mumbai Indians batter Rohit Sharma gets standing ovation from Wankhede crowd after got out against LSG
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
रोहित ने टीम को दिलाई तेज शुरुआत
लखनऊ ने इस मुकाबले में मुंबई के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन रोहित ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। रोहित ने 38 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी इस पारी का अंत 11वें ओवर में स्पिनर रवि बिश्नोई ने किया। रोहित थर्ड मैन पर खड़े मोहसिन खान को कैच थमा बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL : Mumbai Indians batter Rohit Sharma gets standing ovation from Wankhede crowd after got out against LSG
रोहित शर्मा - फोटो : IPL
दर्शकों ने खड़े होकर रोहित का अभिवादन किया
रोहित जब आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जा रहे थे उस समय वानखेड़े पर मौजूद प्रशंसकों ने खड़े होकर अपने पूर्व कप्तान का अभिवादन किया। माना जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी के साथ रोहित का यह आखिरी सीजन है जिन्हें इस सीजन की शुरुआत से पहले कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि मुंबई का यह फैसला इस सीजन गलत साबित हुआ और टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। 37 वर्षीय रोहित ने मुंबई को अपनी कप्तानी में पांच बार खिताब दिलाया था। रोहित 2013 में टीम के कप्तान बने थे और लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। 
 
IPL : Mumbai Indians batter Rohit Sharma gets standing ovation from Wankhede crowd after got out against LSG
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
मुंबई के लिए बुरे सपने की तरह रहा मौजूदा सीजन
आईपीएल 2024 सीजन से पहले मुंबई ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर टीम में शामिल किया था। हार्दिक लंबे समय तक मुबंई का हिस्सा रहे थे, लेकिन 2022 सीजन के लिए हुई बड़ी नीलामी से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था और हार्दिक को गुजरात ने अपना कप्तान बनाया। हार्दिक का गुजरात के साथ सफर काफी शानदार रहा और उन्होंने टीम को पहले ही सीजन विजेता बनाया, जबकि गुजरात पिछले सीजन उपविजेता रही। हालांकि इस सीजन से पहले ही हार्दिक ने गुजरात का साथ छोड़कर पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटने का फैसला किया। हार्दिक को मुंबई ने रोहित की जगह कप्तान बनाया, लेकिन उनके नेतृत्व में मुंबई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। मुंबई की टीम 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ आठ अंक लेकर सबसे नीचे 10वें नंबर पर बनी हुई है। 
विज्ञापन
IPL : Mumbai Indians batter Rohit Sharma gets standing ovation from Wankhede crowd after got out against LSG
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए मौजूदा सीजन रोहित ने बनाए सर्वाधिक रन
रोहित शर्मा की फॉर्म भले ही इस सीजन चिंता की बात रही हो, लेकिन वह आईपीएल 2024 में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। रोहित ने 14 पारियों में 32.07 के औसत से 427 रन बनाए जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। रोहित का मुंबई के लिए सबसे सफल सीजन 2016 था जब उन्होंने 400 रनों का आंकड़ा पार किया था और अब आठ साल बाद दोबारा उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed