{"_id":"68d247a15879ee6de90e223f","slug":"irfan-pathan-slams-pakistan-stars-over-gesture-row-against-india-in-asia-cup-shahid-afridi-2025-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: 'यह उनकी परवरिश के बारे में बताता है', इरफान पठान ने रऊफ-फरहान को लताड़ा; शाहिद अफरीदी को दी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: 'यह उनकी परवरिश के बारे में बताता है', इरफान पठान ने रऊफ-फरहान को लताड़ा; शाहिद अफरीदी को दी चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:43 PM IST
सार
इरफान ने बताया कि पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी खेलने के दिनों में उन्हें मैदान पर नहीं झेल पाए और अब बहस नहीं पचा पाते। उन्होंने कहा, 'जो लोग मेरे बारे में कुछ कहते हैं, मैंने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 10-11 बार आउट किया है। मैदान पर वे मुझे नहीं झेल पाए, तो अब मैदान के बाहर भी नहीं झेल पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
साहिबजादा फरहान, इरफान पठान, शाहिद अफरीदी और हारिस रऊफ
- फोटो : ANI
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच में पाकिस्तान खिलाड़ियों द्वारा किए गए विवादित जेस्चर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मैच के दौरान साहिबजादा फरहान ने अपनी हाफ सेंचुरी के बाद गन जेस्चर दिखाया। वहीं, हारिस रऊफ ने अभिषेक शर्मा के साथ बहस की और फैन्स की तरफ 6-0 और प्लेन क्रैश का इशारा किया।
Trending Videos
2 of 5
साहिबजादा फरहान
- फोटो : Video Grab/PTI
'यह उनके परवरिश के बारे में बताता है'
इरफान पठान ने कहा, 'मैं बात करना चाहता हूं इन सेलिब्रेशंस के बारे में। साहिबजादा फरहान, आप जानते हैं कि दोनों पक्षों में टेंशन रहती है। हारिस रऊफ के लिए भी, मुझे लगता था कि वह एक सभ्य खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में देखा था। लेकिन मैच में उनके द्वारा मैदान पर किए गए जेस्चर बिल्कुल बेवजह थे। यह दोनों के स्वभाव और उनके पालन-पोषण और परवरिश के बारे में बताता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हारिस रऊफ
- फोटो : Twitter
व्यक्तिगत स्तर पर गिरने की निंदा
इरफान पठान ने खिलाड़ियों के व्यक्तिगत स्तर पर उतरने की आलोचना की और कहा कि यह क्रिकेट भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा, 'मैदान पर क्रिकेट खेलो। व्यक्तिगत स्तर पर गिरना बहुत खराब है। और फिर आप उम्मीद करते हो कि हम इसके बारे में नहीं बोलेंगे, यह गलत है। लेकिन मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। वे ये कर सकते हैं। टीवी पर जो दिखा, वह भी खराब था, लेकिन पर्दे के पीछे जो होता है, फैन्स सुनकर हैरान रह जाएंगे।'
अभिषेक ने हारिस को बल्ले से जवाब दिया
- फोटो : PTI
पाकिस्तान टीम पर तंज कसा
इरफान ने कहा कि पाकिस्तान खिलाड़ियों की आदत मैदान पर शुरुआत से ही टेंशन बढ़ाने की होती है। इरफान शाहिद अफरीदी को भी निशाना बनाया, जिन्होंने हाल ही में उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा, 'हम भारतीय हैं, जब तक आप हमें परेशान नहीं करते, हम क्रिकेट में लगे रहते हैं। हम कभी भी पहले उग्र नहीं होते। लेकिन यह गलत होगा कि आप जो शुरू करते हैं, हम उसका जवाब नहीं देंगे। हम सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि शब्दों से भी जवाब देंगे। इसे पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स पचा नहीं पा रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : Instagram @Shahid Afridi
पठान ने अफरीदी को दी चुनौती
इरफान ने बताया कि पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी खेलने के दिनों में उन्हें मैदान पर नहीं झेल पाए और अब बहस नहीं पचा पाते। उन्होंने कहा, 'जो लोग मेरे बारे में कुछ कहते हैं, मैंने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 10-11 बार आउट किया है। मैदान पर वे मुझे नहीं झेल पाए और अब मैदान के बाहर भी नहीं झेल पाएंगे। लेकिन मुझे अश्विन की बात अच्छी लगी, उनके यूट्यूब चैनल पर जो उन्होंने मिट्टी उछालने वाली बात कही। मैं कह रहा हूं, जब भी मैं उन्हें (शाहिद अफरीदी) अगली बार मिलूंगा, वे मेरे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।