{"_id":"5ccec196bdec220781487dc1","slug":"ishant-sharma-reveals-truth-about-team-india-players-along-with-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशांत ने उठाया बुमराह-कोहली के राज से पर्दा, खोलकर रख दी पूरी सच्चाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईशांत ने उठाया बुमराह-कोहली के राज से पर्दा, खोलकर रख दी पूरी सच्चाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 06 May 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kohli-ishant-bumrah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इंडियन टी-20 लीग में गजब का प्रदर्श कर रहे हैं। 10 विकेट चटकाने वाले ईशांत ने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। गौरव कपूर के वेब शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया से जुड़े कई अहम किस्से सुनाए। ईशांत ने बताया कि उनकी किट चोरी होने की वजह से उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच जहीर खान से जूत उधार लेकर खेला था।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
टीम इंडिया में अपनी एंट्री को याद करते हुए ईशांत ने बताया कि जब पहली बार उन्हें टीम इंडिया चुना गया, तब विराट कोहली उनके रूममेट थे। ईशांत ने बताया, 'बॉलिंग करके मैं सो गया था। वह टीवी देख रहा था। वह मुझे लातें मार-मार कर जगा रहा था। मैंने सोने दे यार क्यों थका रहा है। उसने मुझे लातें मारकर उठाया। बाद में मैंने देखा कि मेरा ही नाम है तो उसने कहा तू भी इंडिया प्लेयर हो गया यार।'
3 of 5
विराट-बुमराह
वहीं, टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को लेकर ईशांत शर्मा ने बताया कि सभी पेसर साथ ही खाना खाते हैं। हालांकि बुमराह सबसे अलग ही खाना पसंद करते थे। वह हमेशा कमरे में बंद रहते थे। उन्होंने कहा, 'बुमराह कमरे में घुसा रहता है। किसी को अंदर भी नहीं जाने देता। पता नहीं क्या करता रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी और ईशांत शर्मा
बुमराह का एक और किस्सा बताते हुए ईशांत ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच में मेरी स्पीड 125-130 जा रही थी। मेरा पूरा जोर लगा रहा था फिर भी स्पीड ऊपर ही नहीं जा रही थी। इस पर बुमराह ने कहा इंजन गर्म नहीं हुआ क्या। फिर बुमराह बॉलिंग के लिए आया तो उसकी स्पीड भी 140 के आसपास ही जा रही थी। तब मैंने कहा कि जब मैं तुम्हारी उम्र का था तब मैं 150 की रफ्तार से गेंदबाजी किया करता था।'
विज्ञापन
5 of 5
mohammad shami
मोहम्मद शमी को ईशांत ने सबसे आलसी बताया। उन्होंने कहा कि जब वह बात करते हैं तो भी आराम-आराम से बोलता है। ईशांत ने शमी के बोलने के तरीके की नकल भी की और कहा, 'जब उससे कहते हैं तो एनर्जी लाओ तो वह कहता है कि क्या करोगे एनर्जी लाकर। उसे बिरयानी खिलाओ-मटन खिलाओ, सुलाओ और फिर खिलाओ।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।