{"_id":"5d6b63068ebc3e93c31581f4","slug":"jasprit-bumrah-becomes-first-bowler-to-take-hattrick-in-world-test-championship-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुआ बुमराह का नाम, टेस्ट चैंपियनशिप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुआ बुमराह का नाम, टेस्ट चैंपियनशिप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वेस्टइंडीज दौरा जबरदस्त चल रहा है। वे अब तक दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में कुल मिलाकर 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसमें उन्होंने दो बार पांच विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह ने हैट्रिक लेकर एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है। बुमराह अब टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
बता दें कि इसी साल 1 अगस्त से शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जून 2021 तक चलेगी, इस दौरान 9 टीमें मिलकर 72 मैच खेलेंगी और फिर अंकों के आधार पर फाइनल मैच खेला जाएगा जिसमें टेस्ट चैंपियन घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
इसी के तहत भारत भी टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला सीरीज खेल रही है जिसमें शनिवार को बुमराह ने अपनी लहराती गेंदों से कैरेबियाई बल्लेबाजों को परेशान किया और 13 ओवर के अंदर टॉप के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह ने पहले सातवें ओवर की चौथी गेंद पर कैम्पबेल को आउट किया और उसके बाद नौंवे ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार ब्रावो, ब्रुक्स और चेस को आउट कर अपनी पहली टेस्ट हैट्रिक पूरी की।
विज्ञापन
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
25 वर्षीय बुमराह का ये 12वां टेस्ट मैच है और इस दौरान उन्होंने पांच बार पांच विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अब तक 61 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अपने छोटे से करियर में बुमराह ने सभी मैच विदेशी जमीन पर ही खेले हैं। बुमराह एशिया के पहले गेंदबाज हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में पांच विकेट लिए हैं। इसके अलावा अब बुमराह ने हैट्रिक भी अपने नाम कर ली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X