{"_id":"5b5208484f1c1b3c748b6072","slug":"keshav-maharaj-claimed-a-career-best-eight-wickets-against-sri-lanka-in-2nd-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केशव महाराज ने 8 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केशव महाराज ने 8 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केशव महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे व आखिरी मैच के पहले दिन पहली पारी में उन्होंने 8 विकेट लेकर बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली है। महाराज का यह प्रदर्शन श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ किया गया अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Trending Videos
2 of 5
केशव महाराज
इसके साथ ही महाराज किसी टेस्ट की पहली पारी में 8 या इससे अधिक विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के 7वें गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, श्रीलंका में ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने 116 रन लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केशव महाराज
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में स्टंप्स तक 9 विकेट पर 277 रन बना लिए थे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही श्रीलंकाई टीम को ओपनरों ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन उसके बाद केशव महाराज के फिरकी में श्रीलंकाई बल्लेबाज फंसते चले गए।
4 of 5
जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड करने के बाद विकेट का जश्न मनाते हुए केशव महाराज
- फोटो : twitter
बता दें कि श्रीलंका में किसी मेहमान टीम के गेंदबाज द्वारा किया गया ये शानदार प्रदर्शन हैं। इससे पहले पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने साल 2015 में गॉल टेस्ट में 76 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
केशव महाराज
बता दें कि महाराज से पहले श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मुरलीधरन ने यह उपलब्धि तीन बार हासिल की है। मालूम हो कि गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 278 रन से पराजित किया था। इस दौरान दिलरुवान परेरा ने पहले टेस्ट में कुल 10 विकेट निकाले थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X