फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KXIPvCSK: 'चेले' ने 'गुरु' को दी मात, इन पांच खिलाड़ियों ने जीता प्रीती जिंटा का दिल

Mon, 16 Apr 2018 03:49 AM IST
अभिषेक निगम, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक निगम, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
kings eleven punjab vs chennai super kings five heroes of the match at mohali in ipl 2018
एमएस धोनी और आर अश्विन - फोटो : ipl

किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को सांस थाम देने वाले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 रन से हराकर आईपीएल 2018 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं सीएसके की टूर्नामेंट में पहली हार रही। इस मैच का रोमांच इसलिए भी अधिक था, क्योंकि माना जा रहा था कि यह मुकाबला 'गुरु' एमएस धोनी और उनके 'चेले' रविचंद्रन अश्विन के बीच है।

kings eleven punjab vs chennai super kings five heroes of the match at mohali in ipl 2018
किंग्स इलेवन पंजाब

पता हो कि चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी के नेतृत्व में ही अश्विन खेलते थे और ऐसा भी कहा जाता है कि ऑफ स्पिनर की खोज 'कैप्टन कूल' ने ही की थी। इसमें जीत चेले की हुई, जिनके नेतृत्व वाली पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 197 रन बनाए। जवाब में गुरु धोनी की सेना 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बना सकी। पंजाब को जीत दिलाने में इन 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका दिलाई और टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा का दिल भी जीत लिया:

kings eleven punjab vs chennai super kings five heroes of the match at mohali in ipl 2018
मोहित शर्मा - फोटो : ipl

5) मोहित शर्मा- चेन्नई को अंतिम ओवर में 17 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी थे। धोनी पहले भी कई बार ऐसे मौकों पर टीम को जीत दिला चुके थे और फैंस को उम्मीद थी कि रविवार को वह एक बार फिर वही कमाल करेंगे। मगर मोहित शर्मा ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया और 12 रन खर्च करके पंजाब की जीत पर मुहर लगाई। मोहित का मैच में प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा, लेकिन अंतिम ओवर में 17 रन की रक्षा करके वह मैच के हीरो बन गए। मोहित ने चार ओवर के अपने कोटे में 47 रन खर्च किए और शेन वॉटसन (11) के रूप में एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kings eleven punjab vs chennai super kings five heroes of the match at mohali in ipl 2018
मयंक अगरवाल - फोटो : ipl

4) मयंक अगरवाल- डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अगरवाल ने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। उन्होंने केवल 19 गेंदों में एक चौके व दो छक्को की मदद से तेजतर्रार 30 रन बनाए। मयंक की बल्लेबाजी की खासियत यह रही कि ओपनर्स ने जो तेज शुरुआत दिलाई थी, उसे इस बल्लेबाज ने बरकरार रखा। यही वजह रही कि मयंक हीरोज की लिस्ट में शामिल हुए।

विज्ञापन
kings eleven punjab vs chennai super kings five heroes of the match at mohali in ipl 2018
क्रिस गेल और केएल राहुल - फोटो : ipl

3) केएल राहुल- किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल इस समय सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 22 गेंदों में 7 चौको की मदद से 37 रन बनाए। राहुल ने क्रिस गेल के साथ 96 रन की साझेदारी की। राहुल और गेल ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, असलियत में मैच में पंजाब का शिकंजा यही से कसा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed