फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KXIPvMI: मुंबई की धारदार गेंदबाजी के सामने पस्त हुए KXIP के योद्धा, देखें आखिरी ओवर का रोमांच

Thu, 17 May 2018 12:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
kings eleven punjab vs mumbai indians last over suspense of batting side
mivkxip

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और मैच अपने हाथ से गंवा दी।



इस मैच में एक समय आसानी से जीत के तरफ बढ़ती किंग्स इंलेवन पंजाब के लिए 19वां ओवर बेहद घातक साबित हुआ। बुमराह के इस ओवर में न सिर्फ पंजाब के तूफानी बल्लेबाज केएल राहुल आउट हुए, बल्कि टीम के खाते में सिर्फ छह रन ही आए। इसके बाद टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी।

इसके बाद कुछ ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच....

kings eleven punjab vs mumbai indians last over suspense of batting side
मैक्लेनाघन

आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए मैक्लेनाघन की पहली गेंद का सामना अक्षर पटेल ने किया। वाइड यॉर्कर होने की वजह से इस गेंद पर पटेल सिर्फ एक ही रन ले सके।

अगली गेंद का सामना युवराज सिंह ने किया। इस गेंद पर युवी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रह गए और उन्हें कोई रन नहीं मिला।

kings eleven punjab vs mumbai indians last over suspense of batting side
मिचेल मैक्लेघन - फोटो : IPL official web

इसके बाद अगली गेंद मैक्लेनाघन ने वाइड फेंकी और किंग्स इलेवन पंजाब के खाते में एक अतिरिक्त रन जुड़ा।

दोबारा फेंकी गई तीसरी गेंद पर युवराज सिंह महज एक रन के स्कोर पर अपना कैच इविन लेविज को दे बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kings eleven punjab vs mumbai indians last over suspense of batting side
axar

मैक्लेनाघन की चौथी फुलटॉस गेंद पर स्ट्राइक संभाल रहे अक्षर पटेल ने शानदार छक्का जड़ा और किंग्स इलेवन पंजाब के खेमे में एक बार फिर खलबली मच गई।

मैक्लेनाघन ने पांचवीं गेंद बाउंसर फेंकी, जिसे पटेल मिस कर गए। हालांकि इस गेंद पर टीम को एक अतिरिक्त रन मिला।

विज्ञापन
kings eleven punjab vs mumbai indians last over suspense of batting side
मुंबई इंडियंस

मैक्लेनाघन की आखिरी गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका जड़ा, लेकिन किंग्स इलेनव पंजाब यह मुकाबला तीन रन से हार गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed