सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

युवराज का IPL करियर भी खत्म? अगले सीजन में ये तीन टीम लगा सकती हैं दांव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
kings xi punjab released Yuvraj singh, this three teams who buy him in ipl 2019
yuvraj singh

आईपीएल 2019 के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को रिटेन और बाहर करने का सिलसिला तेज कर दिया है। इस कड़ी में फ्रेंचाइजी ने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर भी निकाल दिया है।



फ्रेंचाइजी ने विदेशी खिलाड़ियों के साथ कई भारतीय स्टार खिलाड़ियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। टीम से बाहर निकाले जाने वाले खिलाड़ी में दो बड़ा नाम है। एक कभी टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' माने जाने वाले युवराज सिंह और दूसरा गौतम गंभीर। 

इन सब के बीच अब सवाल यह भी उठने लगा है कि इन दोनों खिलाड़ियों का क्या आईपीएल करियर भी खत्म हो जाएगा? आइए जानते हैं कि आईपीएल के 12वें सीजन के लिए वो तीन टीमें जो युवराज सिंह पर भरोसा जता सकती हैः-

Trending Videos
kings xi punjab released Yuvraj singh, this three teams who buy him in ipl 2019
युवराज सिंह

युवराज सिंह की यदि बात करें तो उनका प्रदर्शन पिछले काफी समय से खराब चल रहा है। आईपीएल के 11वें सीजन में भी उनका बल्ला खामोश रहा, जिससे की वह फ्रेंचाइजी के नजरों में अपनी दावेदारी पेश कर सके और फ्रेंचाइजी उन पर भरोसा जता सके। आईपीएल 2018 में युवराज ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से कुल 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने केवल 65 रन ही बना पाए।

बता दें कि युवराज को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा था। दूसरी तरफ पहले कोलकाता के कप्तान रह चुके गंभीर को दिल्ली ने 2.8 करोड़ में खरीदा थी। मगर वह भी आईपीएल 2018 में फ्लॉप रहे। उन्होंने कुल 6 मैच खेले, जिनमें केवल 85 रन बनाए। फिर बाद में उन्होंने कप्तान से भी हट गए और टीम की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के जिम्मे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
kings xi punjab released Yuvraj singh, this three teams who buy him in ipl 2019
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl

वो तीन टीमें जो अगले सीजन में युवराज पर जता सकती है भरोसाः-

दिल्ली डेयरडेविल्स
दिल्ली अपने अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके बाद उनके पास टीम में कोई सीनियर खिलाड़ी नहीं बचता है। दिल्ली की टीम युवराज सिंह पर भरोसा जता सकती है। हालांकि फिलहाल वह खराब फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन उनकी क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। दिल्ली डेयरडेविल्स के एक बाएं बल्लेबाज के तौर पर दूसरा विकल्प युवराज सिंह बन सकते हैं।

kings xi punjab released Yuvraj singh, this three teams who buy him in ipl 2019
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl

सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम में इस बार उनके अनुभवी और ताबड़तोड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर वापस आ चुके हैं। मगर शिखर धवन उनकी टीम से बाहर जा चुके हैं। बता दें कि सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन हैं। पिछले सीजन में यह टीम फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा मनीष पांडे को भी रिलीज कर दिया गया है। इन दो अहम खिलाड़ियों के जाने पर एक अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर युवराज सिंह पर भरोसा जता सकते हैं। याद हो कि युवराज पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं।

विज्ञापन
kings xi punjab released Yuvraj singh, this three teams who buy him in ipl 2019
csk

चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई सपरकिंग्स पर भी कयास लगाया जा रहा है कि वह युवराज सिंह पर दांव खेल सकते हैं। टीम के कप्तान एमएस धोनी हैं। पिछले साल की चैंपियन धोनी की टीम की खासियत यह है कि इस टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी शामिल हैं। हरभजन सिंह, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन सहित कई ऐसे बड़े नाम हैं, जिन्होंने सीएसके को पिछले सीजन में खिताब जीताने में कामयाब रही।  युवराज को एक ऑलराउंडर के रूप में बी देखा जाता है। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग भी जबरदस्त करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed