फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी का संन्यास बना कार्तिक के लिए वरदान, पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज

Fri, 13 Apr 2018 06:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
kiran more is very happy with the way dinesh karthik made comeback in indian cricket team
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे का मानना है कि दिनेश कार्तिक ने जिस तरह पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज में वापसी की, वह अविश्वसनीय है। कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद के छक्के की याद ताजा की, जो उन्होंने शारजाह में टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी गेंद पर जड़ा था।

kiran more is very happy with the way dinesh karthik made comeback in indian cricket team
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl

32 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अब आईपीएल 2018 में केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं। 55 वर्षीय मोरे ने कहा, 'जिस तरह दिनेश कार्तिक ने वापसी की वह अविश्वसनीय है। जब उन्होंने विकेटकीपिंग छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान दिया तो मुझे खुशी नहीं हुई। मैंने उनसे कई बार पूछा कि क्या हुआ। मगर जब एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो कार्तिक ने दोबारा कीपिंग शुरू की।'

kiran more is very happy with the way dinesh karthik made comeback in indian cricket team
किरण मोरे

मोरे ने आगे कहा, 'कार्तिक ने कीपिंग छोड़ दी क्योंकि धोनी तीनों प्रारूपों में स्थायी विकेटकीपर बन गए थे। एक विकेटकीपर की जिंदगी आसान नहीं। कार्तिक को मानसिक रूप से बहुत सहना पड़ा। मगर जिस तरह उन्होंने वापसी की वह अविश्वसनीय है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने चमकने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया। उनमें प्रतिभा हमेशा से रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kiran more is very happy with the way dinesh karthik made comeback in indian cricket team
dinesh karthik

पूर्व प्रमुख चयनकर्ता ने कहा, 'दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज है। उसने अब तक जो हासिल किया, वही उससे कहीं ज्यादा हासिल करने का हकदार है। अब उसने बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग शुरू की, जो अच्छी बात है।'

विज्ञापन
kiran more is very happy with the way dinesh karthik made comeback in indian cricket team
हार्दिक पांड्या

मोरे इस समय मुंबई इंडियंस के साथ हैं। उन्होंने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि वह अब फिट हो चुके हैं और अगले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed