आईपीएल सीजन-11 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से मात दी। इस मैच के आखिरी ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के शानदार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 60 गेंद पर 94 रनों की पारी खेली और 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। किंग्स इलेवन पंजाब की इस हार से केएल राहुल काफी इमोशनल हो गए।
IPL 2018: KXIP के हुए हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस में केएल राहुल, जानें क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि मैच के परिणाम के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल में जबर्दस्त टीम स्पीरिट देखने को मिली। दरअसल, मुंबई इंडियंस की जीत के बाद केएल राहुल को यूं मायूस देख हार्दिक पांड्या उनके पास गए और स्पोर्ट्स स्पीरिट की जबर्दस्त मिसाल दी।
As a mark of respect towards the game of cricket, KL Rahul and Hardik Pandya exchanged their jerseys after the game. #MIvKXIP pic.twitter.com/mig0ZVzSHr
हार्दिक ने उनसे किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी मांगी और अपने बदन से मुंबई इंडियंस की जर्सी उताकर उन्हें दे दी। ऐसा करने के पीछे हार्दिक का उद्देश्य स्पष्ट था। दरअसल, हार्दिक बताना चाहते थे कि बेशक मुंबई यह मैच जीत गई, लेकिन इसके असली नायक केएल राहुल ही हैं।
If SPORTSMANSHIP was to be described through a picture. Hardik Pandya and KL Rahul, you beauty.#MIvKXIP
(Pic Credits - IPL & BCCI) pic.twitter.com/YDEukUrjaT
इस वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया है। फैन्स भी ये वीडियो और फोटो देखकर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर इसे काफी शेयर कर रहे हैं।
Pic of the day #Rahul #Pandya 😍😍😍 pic.twitter.com/0mE86sFto9
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और मैच अपने हाथ से गंवा दी।